NEWS:-छात्र युवराज साहू ने कक्षा पांचवी में एवं छात्रा खुशबू साहू ने कक्षा आठवीं में किया टॉप

NEWS:-छात्र युवराज साहू ने कक्षा पांचवी में एवं छात्रा खुशबू साहू ने कक्षा आठवीं में किया टॉप
 कवर्धा, जिला- कबीरधाम

जिला कबीरधाम के विकासखंड कवर्धा शहर के रानी दुर्गावती चौक में स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कवर्धा के कक्षा- पांचवी में अध्यनरत छात्र युवराज साहू ने पूर्णांक 200 में 198 नम्बर अर्जित कर 99% के साथ जिले के टॉप लिस्ट में अपना नाम अंकित कर एवं कक्षा आठवीं की छात्रा कु. खुशबू साहू ने पूर्णांक 600 में से 584 अंक, 97.33% प्रतिशत के साथ प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर* अपने कवर्धा शहर, स्कूल एवं अपने माता - पिता व गुरुजनों का नाम रोशन किया। और मजे की बात यह है की दोनों छात्र-छात्राएं सगी भाई- बहन हैं, और उनके पिता डॉ. नारायण साहू (निदेशक V.p.s.) एवं माता श्रीमती लक्ष्मी साहू (निदेशक V.p.s.), निवास स्थान आदर्श नगर कवर्धा वार्ड नंबर (05) से हैं। दोनों बच्चे प्रारंभिक शिक्षा एवं कक्षाओं से ही मेधावी स्टूडेंट्स रहें हैं। और दोनों बच्चे शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में ज्ञानार्जन व अग्रणी स्थान रखते हुए अपना नाम रोशन करते आ रहे हैं। इस प्रवीण सूची से जिला, प्रदेश व स्कूल व समाज का एवं अपने माता-पिता का नाम गौरवान्वित किए हैं। स्कूल के जन भागीदारी के अध्यक्ष- राजा पियूष टाटिया एवं अन्य सभी पदाधिकारी गण, प्राचार्य एवं सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं व मित्रगणों ने दोनों बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, हार्दिक बधाइयां एवं अशेष शुभकामनाएं दिये।

Post a Comment

0 Comments