NEWS :-समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा ने विजयदशमी की क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

NEWS :-समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा ने विजयदशमी की क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
कुण्डा /पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कुण्डा एवं समाजसेवी, होटल इंटरसिटी बिलासपुर के संचालक सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा ने समस्त क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि, विजयदशमी की बधाई दी एवं दीपावली की अग्रिम हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए 
अपने शुभकामना संदेश में श्री छाबड़ा ने कहा कि विजयदशमी बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है।
आपको बताना लाजमी होगा कि श्री छाबड़ा क्षेत्र में होने वाले सभी धार्मिक कार्यों में हमेशा सकारात्मक रूप से सहयोग करते हैं। चाहे माता के जागरण हो, रामलीला मंचन हो, मंदिर निर्माण हो या भंडारा आयोजन, वे तन-मन-धन से बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हैं। इसी भावना से उन्होंने सभी से अपील की है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं।
उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा कि क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि बनी रहे और आने वाला दीपावली पर्व सभी के जीवन को खुशियों की रोशनी से रोशन करे।

Post a Comment

0 Comments