NEWS :-ईदुल फ़ित्र की नमाज़ अदा कर मुल्के वतन के लिये अमनो चैन व आपसी भाई चारे की दुआ मांगी गई, गले मिलकर दी बधाई
कवर्धा - रमज़ान शरीफ के तीस रोजे मुकम्मल होते ही खुदा की जानिब से रोजेदारों को बतौर तोहफ़ा ईदुल फ़ित्र (खुशी का दिन) अता किया जाता हैं।
उपरोक्त जानकारी मुस्लिम ट्रस्ट के सरपरस्त ( संरक्षक) जनाब हाजी मो. सलीम हिंगोरा ने देते हुए बताया कि आज 21 मार्च 2026 को ईदगाह में ईद की नमाज़ दो वक्तो में पहली नमाज़ सुबह 8 बजे मुफ्ती मारुफ रज़ा मंजरी साहब की इमामत में अदा की गई।
ईद की नमाज़ के बाद दोनों इमामों ने अपने मुल्के वतन हिंदुस्तान , सूबए छत्तीसगढ़ सहित शहरे कवर्धा कबीरधाम में अमनो चैन, एकता, आपसी भाई चारे के लिए दुआ मांगी गई।
ईद की नमाज़ में शहर के अलावा एतराफ गाँव देहात के मुस्लिम बिरादरी के हजारों की तादाद में ईद की नमाज़ में शिरकत किये ।
मुस्लिम ट्रस्ट इंतजामिया कमेटी की जानिब से ईदगाह में शामियाना टेंट, साउंड सिस्टम माइक,कुर्सी, कूलर, पेयजल, शरबत, इत्यादि का माकूल इंतजाम किया गया। पुलिस प्रशासन, पत्रकार, राजनीतिज्ञ, व्यापारी सहित सभी समुदाय के लोगों के बैठने का बेहतरीन इंतजाम किया गया था
सभी मुस्लिम भाइयों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरो की ईद की मुबारकबादी पेश करते रहे।
ईद के मुबारक मौके पर खास कर बच्चों में काफी उत्साह होता रंग बिरंगे लिबास कुर्ता पायजामा शेरवानी, सरो पे खूबसूरत टोपीयो में अमामा शरीफ सजा हुआ इत्र की खुशबू से महकता खुशनुमा-खुशबूदार माहौल सभी के चेहरों में सिर्फ खुशियां ही खुशियां थी।
ईदगाह में रज़ा आइस्क्रीम हाजी हारून मेमन की जानिब से सभी नमाजियों , बुजुर्ग, नवजवान, बच्चों के लिए आइस्क्रीम का इंतजाम रखा गया।
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नवीन जयसवाल, श्री अशोक सिंह सहित समस्त पदाधिकारी गण ईदगाह पहुंच कर सभी मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबादी पेश किये।
सभी घरों में आज खास कर खीर खुरमा मीठी लज़ीज़ सेवईयों का पकवान जरूर बनता हैं सभी एक दूसरे के घरों में ईद मिलने आते जाते हैं दावत का सिलसिला दिन भर चलता रहा
ईद को लेकर बाजार में भी रौनक देखी कई। कपड़ा , सेवई, ड्रायफ्रूट्स सहित दूसरी दुकानो में समाज के लोगों ने जमकर खरीददारी भी की।स्थानीय घोटिया रोड़,बीच पारा, नदिया पारा, नवाब मोहल्ला, कसाई मोहल्ला, राज विडीयो एवरग्रीन मोहल्ला, लोहारा नाका,आदर्श नगर आदि मुस्लिम बाहुल्य ईलाकों में सबेरे से ही ईद-उल-फितर मनाने की हलचलें बढ़ी हुई थी। पर्व को लेकर जहां समाज के सभी वर्ग के लोगों में गजब का उत्साह देखा गया वहीं बच्चों की तो मानो चांदी थी। बड़ों की सलामी के बाद रंग बिरंगी पोशाकों में सजे धजे बच्चे ईदी मिलने की खुशी में चहक रहे थे और घरों घर जाकर दावतों का लुत्फ उठा रहे थे। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में ईद-उल- फितर की गहमा गहमी देर रात तक चलती रही। इस अवसर पर मुस्लिम ट्रस्ट के मुतवल्ली जनाब हनीफ अंजुम साहब ने जिला एवं पुलिस प्रशासन सहित तमाम शहर वासियों, मुस्लिम भाइयों का शुक्रिया अदा करते हुए ईद की मुबारकबादी पेश किया
================
0 Comments