NEWS:-अजीज पब्लिक स्कूल कवर्धा में,विद्यालय के नव-निर्वाचित हेड बॉय, हेड गर्ल, हॉउस कैप्टन वाइस कैप्टन सहित अन्य सभी छात्रों ने ली पद क़ी शपथ

NEWS:-अजीज पब्लिक स्कूल कवर्धा में,विद्यालय के नव-निर्वाचित हेड बॉय, हेड गर्ल, हॉउस कैप्टन वाइस कैप्टन सहित अन्य सभी छात्रों ने ली पद क़ी शपथ 
 कवर्धा 
अज़ीज पब्लिक स्कूल कवर्धा में शपथ ग्रहण समारोह इस समारोह का उद्देश्य नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा नेतृत्व की भावना विकसित करना है।

हमारे विद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात प्राचार्य एवं अन्य सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया गया।

विद्यालय के नव-निर्वाचित हेड बॉय ( Farhan Khan - IX ) , हेड गर्ल ( Alfiya Hingora - IX ) , हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन तथा अन्य छात्र पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद की शपथ ली। प्राचार्य महोदय ने सभी पदाधिकारियों को ईमानदारी, अनुशासन, निष्ठा एवं निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने साथियों के लिए आदर्श बनने का संकल्प लिया।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार प्राप्त करना नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी निभाने का नाम है। उन्होंने सभी छात्र नेताओं को सदैव सत्य, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं यादगार रहा। इस अवसर ने छात्र-नेताओं में आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता का विकास किया तथा विद्यालय में अनुशासन और सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक  शिक्षिकाओं एवं छात्र - छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments