अजीज पब्लिक स्कूल कवर्धा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*🇮🇳
कवर्धा। अजीज पब्लिक स्कूल, कवर्धा में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य _श्री दुष्यंत वैष्णव जी_ द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस एक्टिविटी प्रस्तुत की। तिरंगे के रंगों में सजे बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों की वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में _कक्षा 2 के छात्र अब्दुल कादिर_ ने बहुत ही सुंदर और प्रेरणादायक देशभक्ति गीत गाकर उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। इसके साथ ही _कक्षा 7वीं से 9वीं तक की छात्राओं_ ने रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की हेड गर्ल अल्फिया हिंगोरा और हेड बॉय फरहान खान ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं श्रीमती सरिता ठाकुर मैडम ने भी अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से विद्यार्थियों को देशभक्ति और अनुशासन का संदेश दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन _कक्षा 9 की छात्रा योगिता सिन्हा_ और _कक्षा 8 की छात्रा कुलसुम_ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर _मिस तनीशा परवीन, मिस मीनाज, मिस प्रतिभा और मिस तैयबा_ का विशेष योगदान रहा, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में _मिस तैयबा परवीन_ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्राचार्य श्री दुष्यंत वैष्णव ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग की भी प्रशंसा की।
0 Comments