NEWS:-श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल के वाहन चालक को मिला सर्वश्रेष्ठ वाहन चालक(सड़क सुरक्षा योद्धा) का सम्मान

NEWS:-श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल के वाहन चालक को मिला सर्वश्रेष्ठ वाहन चालक
(सड़क सुरक्षा योद्धा) का सम्मान 
छ.ग. शासन द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन 24 जनवरी 2026 दिन शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आॅडिटोरियम रायपुर (छ.ग.) में किया गया। इस अवसर पर छ.ग. शासन के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय, परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, परिवहन सचिव एस प्रकाश, अपर परिवहन आयुक्त डी रविशंकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन द्वारा प्रत्येक जिले से एक एक चालक को सर्वश्रेष्ठ वाहन चालक (सड़क सुरक्षा योद्धा) सम्मान से सम्मानित किया गया। जिन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन किया। इस परिपेक्ष्य में कबीरधाम जिले से श्री गोविन्द सिंह धुर्वे को ‘सर्वश्रेष्ठ वाहन चालक‘ (सड़क सुरक्षा योद्धा) सम्मान से नवाज़ा गया। जो कि पिछले 12 वर्षों से श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल, सिंघनपुरी, कवर्धा में कार्यरत हैं। स्मरणीय रहे कि श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल के न सिर्फ बच्चे, कर्मचार अपितु ड्रायवर भी अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति सजग हैं। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डाॅ. आदित्य चन्द्रवंशी, प्राचार्या श्रीमती एम. शारदा एवं समस्त स्टाॅफ ने गोविन्द सिंह धुर्वे की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए बधाइयाँ दी।

Post a Comment

0 Comments