NEWS :-गुमगरा कला और अमेरा घुँनघुट्टा नदी किनारे अवैध गड्ढा खोदकर निकाला जा रहा कोयला बाइक के माध्यम से की जा रही कोयला तस्करी,
चिमनी और गमला भट्ठों में खपाया जा रहा कोयला, आखिर कब रुकेगा अवैध कोयला खनन,
सरगुजा- लखनपुर
सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र में खुलेआम कोयले का अवैध गड्ढा खोदकर कोयले का उत्खनन व परिवहन खेल चल रहा है। कोयला तस्करों के हौसले इतने बुलंद है की दिन दहाड़े घुनघुट्टा नदी किनारे अवैध गड्ढा खोदकर अंदर से कोयला निकाल मजदूरों के माध्यम से नदी के दूसरे छोर पर कोयला एकत्रित कर बाइक और चार पहिया के माध्यम से कोयला की तस्करी की जा रही है। यही नहीं इन कोयलों को ईट भट्ठों में परिवहन कर मोटी कमाई की जा रही है।कोयला तस्कर ,ग्रामीणों को आगे कर लगातार कोयले का उत्खनन करवा रहे है। लखनपुर थाना क्षेत्र के गुमगरा खालकछार, में अवैध कोयला उत्खनन किया जा रहा है।
लखनपुर क्षेत्र कोयले का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने के लिए हमेशा बदनाम रहा है। कोयला तस्कर आसानी से कोयला तस्करी कर चिमनी और गमला भट्ठों मे कोयले को खपा रहे है। प्रदेश में सरकार किसी की भी हो कुछ सफेदपोश नेताओं का इन कोयला तस्करों को संरक्षण प्राप्त है। लखनपुर क्षेत्र के गुमगरा खाल कछार ,अमेरा खदान अवैध कोयला उत्खनन क्षेत्र है।इसके पांच किलोमीटर क्षेत्रफल के दायरे में लगभग के पांच से छह चिमनी भट्ठा तथा दर्जनों गमला ईंट भट्ठा अवैध रूप संचालित की जा रही है जिसमें मुख्य रुप से सुरजपुर जिला से लगे नजदीकी ग्राम नेवारडाढ़, कनदरई, जमदई,तथा अंबिकापुर गाँधीनगर थाना अंतर्गत रनपुर कला ,सुखरी,सपना, लखनपुर थाना क्षेत्र के गुमगरा कला,गणेशपुर, बिनकरा, कोरजा ,कटकोना , दरिमा थाना क्षेत्र में जमगवां, कुसु, तुनगुरी, तुरना, सिंगीटाना, अम्ल भित्ति, सहित आसपास के दर्जनों गांव में अवैध गमला ईटा भट्ठा संचालित है। कोयला तस्करों के द्वारा बाइकर्स गैंग की मदद से चोरी का कोयला खपाया जा रहा है।कोयला तस्कर भारी मात्रा में कोयला अवैध रूप से उत्खनन कर बड़े पैमाने पर खपाने का कार्य कर ररहे है। खनिज ,राजस्व, पुलिस विभाग अपनी-अपनी सेटिंग कर मौन सहमति बनाए रखते हैं। कोल माफियाओं द्वारा कोयला तस्करी करने का तरीका बदल दिया गया है। कोयला तस्करों द्वारा अवैध कोयला उत्खनन क्षेत्र के लगे सूरजपुर क्षेत्र के जमदई , कनदरई, रानपुर कला सपना सुखरी, लखनपुर, दरिमा क्षेत्रों में मोटरसाइकिल से अवैध कोयला की ढुलाई की जा रही है जिस पर खनिज विभाग राजस्व विभाग मौन धारण किया हुआ है। गुमगरा कला खाल कछार अमेरा खदान नदी किनारे कई वर्षो से अवैध खड्डे खोदकर कोयला का उत्खनन किया जाता है।लेकिन प्रशासन इन पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
0 Comments