अज़ीज़ पब्लिक स्कूल कवर्धा का 5वी एवं 8वी कक्षा में बच्चों का परिणाम रहा बेहतर, अजीज स्कूल ने गुणवत्ता एवं अनुशासन का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अज़ीज़ पब्लिक स्कूल कवर्धा का 5वी एवं 8वी कक्षा में बच्चों का परिणाम रहा बेहतर, अजीज स्कूल ने गुणवत्ता एवं अनुशासन का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
कवर्धा ,  अजीज पब्लिक स्कूल, कवर्धा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी गुणवत्ता एवं अनुशासित शिक्षा व्यवस्था का प्रमाण प्रस्तुत किया है। फलस्वरूप कक्षा 5वीं एवं आठवीं के परिणाम शत-प्रतिशत रहे।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की तथा समग्र परिणाम्म, ग्रेड के साथ अत्यंत उत्कृष्ट रहा। यह उपलब्धि विद्यालय की सतत गुणवत्ता सुधार नीति एवं परिणाम उन्मुख शिक्षण प्रणाली का स्पष्ट संकेत है। विद्यालय का मानना है कि यह परिणाम संस्था के समर्पित शिक्षकों, विद्यार्थियों की मेहनत एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।

कक्षा 5वीं के प्रमुख विद्यार्थी टॉपर अंश ने 97.5 प्रतिशत, रौनक फातिमा 97 प्रतिशत और मोहम्मद आदिल ने 96.5 प्रतिशत प्राप्त किया तथा कक्षा 8वीं के प्रमुख विद्यार्थी टॉपर आईजा फातिमा 97.83 प्रतिशत,  अक्शा खान 92.83 प्रतिशत और इनायत खान 92. प्रतिशत प्राप्त किया है।

अजीज पब्लिक स्कूल के लिए विशेष गर्व का विषय रहा कि कक्षा 5वीं के छात्र अंश ने अजीज स्कूल में कवर्धा जिले में बेहतर,
 रैंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। वही आठवीं कक्षा में आईजा फातिमा ने कवर्धा जिले में रैंक टॉप 5 प्राप्त किया जिससे अजीज स्कूल एवं कवर्धा जिले को गौरववन्वित किया है इस अवसर पर अजीज स्कूल कवर्धा की प्राचार्य  ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि हमारे विद्यालय की शैक्षणिक प्रतिबद्धता, अनुशासन एवं समग्र विकास की सोच का परिणाम है। हम आगे भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों के साथ उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करते रहेंगे। विद्यालय के प्रबंधक श्री हिमांशु तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि अजीज पब्लिक स्कूल का लक्ष्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सक्षम बनाना है। हम हमारे एमडी सर श्री बहादुर अली जी के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं, और अभी बहुत सी महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल करना शेष है। भविष्य में भी हम इसी प्रकार उत्कटता के नए मानदंड स्थापित्त करते रहेंगे । यह उपलब्धि हमारे निरंतर प्रयासों और व्यवस्थित शैक्षणिक प्रबंधन का परिणाम है। भविष्य में भी हम इसी प्रकार उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करते रहेंगे । विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ववल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। 

कवर्धा की बेटी आईजा फातिमा ने रचा इतिहास, जिले में 5 वां स्थान हासिल किया 
इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में गर्व का माहौल है।

आईजा के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे कबीरधाम क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद आईजा ने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं शिक्षा समिति के सदस्यों ने आईजा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्वल भविष्य की कामना की

Post a Comment

0 Comments