अजीज स्कूल कवर्धा के छात्र मुहम्मद तमीम ने पाँचवी में 93.% अंक प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान
कवर्धा.पोंड़ी
कबीरधाम जिले की प्रतिभावान छात्र मुहम्मद तमीम ने कक्षा पाँचवी की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। तमीम ने परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी विशेष उपलब्धि के लिये परिवार जन के साथ साथ, सभी मित्र जनों ने शुभकामनायें प्रेषित क़र उज्जवल भविष्य की कामना की,तमीम को लगातार पढ़ाई के प्रति लगाव व हर वक़्त पढ़ाई के प्रति जिम्मेदारी पूर्वक लगन व मेहनत ने सफलता दिलाई,, परिवार वालों ने स्कूल,व प्रबंधन का आभार व्यक्त किया , जिन्होंने उन्हें बेहतर मार्गदर्शन दिया,कवर्धा जिले की होनहार छात्र ने सभी का आभार व्यक्त किया । उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं परिजन अत्यंत गौरवान्वित हैं। अजीज स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने तमीम की सफलता को उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताया है। तमीम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं स्कूल के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन एवं विषयों की गहराई से समझ बनाने पर विशेष ध्यान देने से उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने यह भी कहा कि कठिन विषयों को समझने के लिए लगातार अभ्यास करना उनकी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। तमीम ने भविष्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की इच्छा व्यक्त की है। उनकी इस उपलब्धि ने जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है कि वे भी लगन और मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। तमीम की इस सफलता पर उनके परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कबीरधाम जिले के लिए गर्व का विषय है।
0 Comments