NEWS :-भोरमदेव नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र सैगोना कवर्धा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
विगत 5 वर्षों से संचालित भोरमदेव नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र सैगोना कवर्धा में प्रतिवर्ष के भाती इस वर्ष भी मनाया गए योग दिवस , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां भर्ती हितग्राहियों को योग के लाभ एवं प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया गया । योग न केवल शरीर अपितु मन को भी स्वास्थ्य रखता हैं। नशें के लत एक मानसिक बीमारी हैं जिसे योग एवं ध्यान के माध्यम से ठीक किया जा सकता हैं। ध्यान में सांसो की संतुलन से मन शांत व स्थिर होता हैं। मन की एकाग्रता के लिए ध्यान सबसे उपयुक्त साधन है। वैसे तो नशामुक्ति केंद्र में योग प्रतिदिन होता हैं,लेकिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी ने योग के बारे में जाने एवं प्रतिदिन 30 मिनट योग एवं व्यायाम को अपने जीवन में शामिल करने के लिए प्रतिज्ञा लिए। योग प्रशिक्षक एवं मार्शल आर्ट ट्रेनर पालसिंह एवं अरविंद झारिया द्वारा योग एवं ध्यान कराया गया। योग के दौरान विभिन्न योगासन में त्रिकोणासन, त्रियकत्रिकोणासन, ताड़ासन, वृक्षासन, सर्वांगासन, शीर्षासन,सूर्यनमस्कार, वज्रासन, शशकासन, उष्ट्रासन, प्रणायाम एवं ध्यान योग कराया गया।
0 Comments