NEWS :-कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में (एचपीवी)टीकाकरण कैंप का किया शुभारंभ
लखनपुर :- शासन द्वारा अस्पतालों के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत 14 वर्ष के बालिकाओं को HPV का टीकाकरण किया जाना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ओपी प्रसाद के मार्गदर्शन में लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 अप्रैल दिन सोमवार को विकासखंड स्तरीय HPV( ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। अतिथियों को कुछ पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों के मौजूदगी में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कैंप का शुभारंभ किया। 14 वर्ष के पांच बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन लगाया गया। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात करते हुए उनके कुशल छेम जाना तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर,अस्पताल का निरीक्षण करते हुए क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया है।इस दौरान लखनपुर बीएमओ डॉ ओ पी प्रसाद सहित अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे।
0 Comments