NEWS :-ग्राम सड़कों से कोयला परिवहन का विरोध तेज, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी



NEWS :-ग्राम सड़कों से कोयला परिवहन का विरोध तेज, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
लखनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरखार–लहपटरा में बनी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों से कोयला परिवहन कराने के प्रयास का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कड़ा विरोध किया है।

ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह देव ने कहा कि इन सड़कों की क्षमता मात्र 10 टन है, जबकि 30–35 टन भारी वाहनों से परिवहन कराने की कोशिश की जा रही है, जिससे सड़क खराब होने और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि एसईसीएल द्वारा वैकल्पिक मार्ग का निर्माण अभी तक अधूरा है, जिससे ग्रामीणों को धूल और प्रदूषण की गंभीर समस्या झेलनी पड़ रही है।

👉 मुख्य मांगें:

ग्राम सड़क से कोयला परिवहन पर तुरंत रोक

वैकल्पिक मार्ग का शीघ्र निर्माण

ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई

ग्रामीणों को प्रदूषण से राहत


⚠️ चेतावनी:
यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जन आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन देने मे  लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंह देव कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह देव, सतेंद्र राय, इरशाद खान, रामसूजन द्विवेदी, पुहपुटरा बी डी सी प्रतिनिधि मोहर लाल पिपरखार सरपंच सियाबर,जगरोपण यादव, अजर चौधरो, उत्कर्ष पाण्डेय, बृजेश राजवाड़े, भी शामिल थे!

Post a Comment

0 Comments