कवर्धा अभ्युदय स्कूल के होनहार छात्र ऋत्विक बैस ने 92.60% अंक प्राप्त कर रचा कीर्तिमान,ऋत्विक बैस ने बढ़ाया जिले का मान, दसवीं बोर्ड परीक्षा में 92.60% प्रतिशत अंक किया हासिल

कवर्धा अभ्युदय स्कूल के होनहार छात्र ऋत्विक बैस ने 92.60% अंक प्राप्त कर रचा कीर्तिमान,

ऋत्विक बैस ने बढ़ाया जिले का मान, दसवीं बोर्ड परीक्षा में 92.60% प्रतिशत अंक किया हासिल

कवर्धा.
कबीरधाम जिले की प्रतिभावान छात्र  ऋत्विक बैस ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। ऋत्विक ने परीक्षा में 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी विशेष उपलब्धि के लिये परिवार जन के साथ साथ, सभी मित्र जनों ने शुभकामनायें प्रेषित क़र उज्जवल भविष्य की कामना की,ऋत्विक बैस के पिता डॉक्टर रामकिशोर बैस, एवं चाचा डॉक्टर नवल बैस, जुगल बैस दीपक बैस,पंडरिया ब्लॉक के दशरंगपुर के है सभी ने अपने व्यक्तत्व कहा की ऋत्विक लगातार पढ़ाई के प्रति लगाव व हर वक़्त पढ़ाई के प्रति जिम्मेदारी पूर्वक लगन व मेहनत ने सफलता दिलाई हम सभी, अभ्युदय स्कूल,व प्रबंधन का आभार व्यक्त करते है, जिन्होंने उन्हें बेहतर मार्गदर्शन दिया,कवर्धा के होनहार छात्र ऋत्विक ने सभी का आभार व्यक्त किया । उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं परिजन अत्यंत गौरवान्वित हैं। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने ऋत्विक की सफलता को उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताया है। ऋत्विक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन एवं विषयों की गहराई से समझ बनाने पर विशेष ध्यान देने से उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने यह भी कहा कि कठिन विषयों को समझने के लिए लगातार अभ्यास करना उनकी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। ऋत्विक ने भविष्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की इच्छा व्यक्त की है। उनकी इस उपलब्धि ने जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है कि वे भी लगन और मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। ऋत्विक की इस सफलता पर उनके परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कबीरधाम जिले के लिए गर्व का विषय है।

<

Post a Comment

0 Comments