NEWS :-विनायक पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल कवर्धा में प्रतिभा सम्मान एवं वार्षिकोत्सव की रही धूम
:- कवर्धा, जिला कबीरधाम-
कवर्धा शहर के बहुत ही कम समय मे शिक्षा के क्षेत्र में अपनी "नई सोंच, नई उड़ान" भरते हुए व सर्वोत्कृष्ट कार्य करते हुए बच्चों के अंदर सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए "विनायक पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल कवर्धा" में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मंचासीन हुए बहुत ही सम्माननीय श्री ईश्वरी साहू जी-जिला पंचायत अध्यक्ष, जसविंदर बग्गा- पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा, सांसद प्रतिनिधि गजराज सिंह ठाकुर, डॉ. नारायण साहू चेयरमैन- विनायक पब्लिक स्कूल कवर्धा, श्रीमती लक्ष्मी साहू- अध्यक्ष दानवीर भामाशाह शिक्षण समिति कवर्धा, शिवेंद्र चंद्रवंशी (लेक्चरर), दुर्गेश अवस्थी- सभापति नगर पालिका परिषद कवर्धा, धर्मेंद्र तिवारी - पार्षद वार्ड नंबर 02, राजेश चंद्रवंशी- शिक्षाविद, योगेश्वर साहू- शिक्षाविद, सागर मानिकपुरी- शिक्षाविद, पुरुषोत्तम साहू शिक्षाविद, एवं अन्य सभी अभिभावकों की उपस्थिति में सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तिलक लगाकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए,मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।*
स्कूली बच्चों के द्वारा मंचासीन सभी अतिथियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए---
सभी अतिथियों का स्कूली बच्चों के द्वारा *श्री गणेशा देवा व स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना ग्रुप डांस के साथ* बुके,फूलमाला एवं स्मृति चिन्ह देकर के आत्मीय स्वागत व सम्मान पश्चात, स्कूल के प्राचार्या श्रीमती तृप्ति कश्यप के द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
एक शाम नन्हे मुन्हे बच्चों के नाम के साथ 7वां वार्षिक उत्सव की बधाइयाँ एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए, एवं प्रतिभा से ओतप्रोत स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को व स्कूल एकेडमिक सभी कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिभाशाली गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए,
स्कूल के निदेशक, डॉ. नारायण साहू के द्वारा वर्तमान व आगामी कार्ययोजना के विषय में विस्तृत जानकारीयां साझा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथियों के द्वारा भी अपना अनुभव व शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन किया गया।
सभी नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक कला प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सभी नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना, स्वागत डान्स, श्री गणेश देवा, नवदुर्गा देवियों का नव स्वरूप, शिव तांडव, बम लहरी, अयोध्या हो नगरी जैसे, एवं राम आएंगे व राम दरबार, वृंदावन की कुंज गली में राधे-राधे, होली आई रे, देशभक्ति, एवं भारत देश की विभिन्न राज्यों की सान्ग व कल्चरल प्रोग्राम के साथ भारतीय संस्कृति परंपरा एवं भारत देश की बारहमासी अलग-अलग विधाओं एवं परंपराओं को ध्यान में रखते हुए तथा अपनी छत्तीसगढ़ महतारी की विशेष श्रृंगार से सजे हुए विभिन्न छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य गीतों के साथ, स्पीच एवं मोबाइल एडिक्शन, ऑपरेशन सिंदूर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के संदेश- स्वच्छता, नशामुक्ति, साक्षरता अभियान, बेटी बचाव-बेटी पढ़ाव इत्यादि से समृद्ध भारत एवं विकसित राष्ट्र का निर्माण कैसे हो, ड्रामा के माध्यम से जीवंत प्रस्तुतियां दी गई।
स्कूल के सभी नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा नयनाभिराम कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों को देखकर दर्शक दीर्घा खुशी से झूम उठा। और सभी ने इस मनमोहक कार्यक्रम का आनंद लेते हुए सभी अतिथि गण एवं अभिभावकों ने इन नन्हे कलियों व स्कूली बच्चों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए,कच्चे मिट्टी को, कुम्हार की भांति सुंदर व आकर्षक मूर्ति के स्वरूप में ढालने के इस अभूतपूर्व कार्यों तथा सराहनीय व सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए स्कूल के प्राचार्या व सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं तथा विद्यालय परिवार की भूरी भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल के मैनेजर रविंद्र शर्मा के द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए, राष्ट्रीय गीत-वन्दे मातरम के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।
0 Comments