कबीरधाम के प्रतिष्ठित विद्यालय, दी होली किंगडम सीनियर सेकेंडरी स्कुल के कक्षा 10,के होनहार विद्यार्थियों ने परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

कबीरधाम के प्रतिष्ठित विद्यालय दी होली किंगडम सीनियर सेकेंडरी स्कुल के कक्षा 10,के होनहार विद्यार्थियों ने परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन 
कवर्धा.
हमारे विद्यालय के कक्षा 10 के विद्यार्थियों के हाल ही में घोषित 10 बोर्ड परीक्षा परिणामों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व हो रहा है। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस वर्ष विद्यालय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत अत्यंत प्रभावशाली रहा, जिसमें प्रज्ञा चंदेल ने 94% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान यथार्थ शर्मा 91% एवं तृतीया स्थान रूद्र प्रताप ठाकुर 89% इसी के साथ रेहान अंसारी 88.4%, विशिस्ट श्रीवास्तव 85.4%, इशिका सिंह 85%, योगेंद्र साहू 83.2%, तनीषा कौशिक 83%, रणवीर सिंह साहू 82.8%, शौर्य चंद्रवंशी 82.2% और 31 विद्यार्थियों ने विशिष्ट श्रेणी प्राप्त कर विद्यार्थियों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा, जो उनके निरंतर प्रयासों और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दर्शाता है।

विद्यालय के टॉपर प्रज्ञा चंदेल ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता पिता का नाम रोशन किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विद्यालय के संचालक पास्टर जोस थॉमस, श्रीमती लिजी थॉमस एवं सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी तथा विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Post a Comment

0 Comments