लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा याद किये संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर,मनाया गया 135 वी जयंती
लखनपुर:- 14अप्रैल 2026दिन मंगलवार को लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वी जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में किया गया। यह कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह देव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्ग—समानता, न्याय एवं भाईचारे—पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता, प्रदेश सचिव रणविजय सिंह देव, वीरेंद्र सिंह देव,दिनेश तायल, मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जगरोपन यादव, विनोद सिंह,भूखल राम जमील ख़ान,मुकेश सिंह, सूरज सिंह, सतेन्द्र राय, इरशाद ख़ान, रामसुजान, अजर चौधरी,जसीमुद्दीन खान, सुजीत गुप्ता, मकसूद हुसैन, गप्पू ख़ान, मोजिब ख़ान ,बाबर हुसैन, दिलसाय, उमेश कुमार,रामपुकार यादव, इमरान हुसैन, इलाहीद खान,संजय प्रजापति, भूपेंद्र जयसवाल,जियाउल खान,सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
0 Comments