डॉ. नारायण साहू बने जिला भाजपा कवर्धा के मीडिया सह प्रभारी,डॉ. नारायण साहू ने जताया आभार

डॉ. नारायण साहू बने जिला भाजपा कवर्धा के मीडिया सह प्रभारी,डॉ. नारायण साहू ने जताया आभार
कवर्धा
भाजपा संगठन जिला कबीरधाम में, डॉ. नारायण साहू जी को बेहतर संगठनात्मक कार्यशैली एवं अनुभव के आधार पर व कार्य कुशलता को देखते हुए, पार्टी में नई जिम्मेदारी *जिला भाजपा मीडिया सह प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। श्री साहू जी इसके पूर्व विभिन्न संगठनों में महत्वपूर्ण जवाबदारी निभाते हुए जिला साहू समाज कबीरधाम में-जिला महामंत्री एवं जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला कबीरधाम में जिला महामंत्री के पद पर रहकर जनसेवा एवं समाज सेवा के रूप में महत्वपूर्ण जवाबदारी निभाई है। एवं अन्य महत्वपूर्ण संगठनों में भी विशेष पद पर रहकर अनवरत इस जीवन यात्रा की बेहतर समझ से कबीरधाम जिला में एक विशेष पहचान बनाई है। श्री साहू जी बहुत ही सरल स्वभाव एवं स्वच्छ छवि के नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण व्यक्तित्व के धनी है। जिला भाजपा संगठन में नवीन दायित्व के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी का एवं जिला अध्यक्ष  राजेंद्र चंद्रवंशी जी का हृदय से आभार व्यक्त किया। भाजपा पार्टी एवं समाज के समस्त कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए गौरवान्वित किया हैं।

Post a Comment

0 Comments