NEWS :-यूनिक कॉन्वेंट स्कूल कवर्धा ने एक बार फिर लहराया परचम

NEWS :-यूनिक कॉन्वेंट स्कूल कवर्धा ने एक बार फिर लहराया परचम
कवर्धा-यूनिक कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा जोया खान ने हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है। जोया खान ने 02 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक राजस्थान के चित्तौड़ में आयोजित अंडर-14 नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान छत्तीसगढ़ टीम ने राजस्थान, तमिलनाडु एवं असम की टीमों के साथ मुकाबले खेले। दुर्ग ज़ोन से केवल दो खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिनमें यूनिक कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल की जोया खान तथा आत्मानंद स्कूल की तनिष्का शामिल हैं।
जोया की इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री अमजद सर, प्रिंसिपल श्री पीयूष सर,खेल शिक्षक श्री प्रभास सर सहित विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Post a Comment

0 Comments