NEWS :-संस्कृत महोत्सव में सालेम इंग्लिश स्कूल द्वारा भव्य शोभायात्रा‌‌ आयोजित जयतु संस्कृतम् के माध्यम से संस्कृत- सेवा का संदेश विद्यार्थियों ने पोस्टर्स द्वारा संस्कृत के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया

NEWS :-संस्कृत महोत्सव में सालेम इंग्लिश स्कूल द्वारा भव्य शोभायात्रा‌‌ आयोजित

जयतु संस्कृतम् के माध्यम से संस्कृत- सेवा का संदेश

 विद्यार्थियों ने पोस्टर्स  द्वारा  संस्कृत के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया
  संस्कृत‌  भाषा के प्रति विद्यार्थियों में रुचि बढाने‌ और‌ इसके अधिकाधिक प्रसार प्रचार के उद्देश्य से   छत्तीसगढ़ संस्कृत शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 15 दिवसीय संस्कृत महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में‌‌ सालेम इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों की सहभागिता उल्लेखनीय है  । स्तुति पाठ एवं ‌ध्येय वाक्य प्रतियोगिता के बाद 21 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा संस्कृत  की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, । सालेम इंग्लिश स्कूल ‌रायपुर में भी विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं,   शामिल हुए।शोभायात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने ‘‌जयतु संस्कृतं  -जयतु‌ भारतम् , पठतु संस्कृतं - वदतु  संस्कृतम्,  सरला  भाषा - संस्कृत भाषा,  संस्कृतम्,  जैसे नारों का उद्घोष करते हुए संस्कृत भाषा के प्रति जन जागरुकता का संदेश दिया।प्रतियोगी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संस्कृत भाषा के ज्ञान और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। *विद्यालय में प्रातः कालीन ‌प्रार्थना सभा का संपूर्ण संचालन विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा में ही किया*।
 शिक्षकों ने          विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के महत्व से अवगत कराते हुए संस्कृत को दैनिक जीवन से जोड़ने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments