भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के टीम में 12 महिलाओं को जगह स्वागत योग्य - सूरज यादव
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्णय से महिला सशक्तिकरण को मिली नई ताकत - सूरज यादव
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 12 महिलाओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है और यह निर्णय स्वागत योग्य है उक्त बात भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सूरज यादव ने कहा
भाजपा नेता श्री यादव ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं पार्टी की 33% महिला आरक्षण वाली सोच अब धरातल पर पूर्ण होती दिखाई दे रही है
इस निर्णय को महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए भाजपा नेता सूरज यादव ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 12 महिलाओं को दायित्व सौंपकर नारी सशक्तिकरण का मिशाल पेश किया है।"
सूरज यादव ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी की सराहना करते हुए आगे कहा कि "यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी जी की मंशा के अनुरूप है। पार्टी ने 12 महिलाओं को राष्ट्रीय संगठन में जगह देकर महिला सशक्तिकरण को चरितार्थ किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी के 'नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति' के संकल्प को भाजपा ने एक बार फिर जमीन पर उतारा है।"_
सूरज यादव ने कहा कि जब महिलाएं संगठन में नेतृत्व की भूमिका निभाएंगी तो समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियां और योजनाएं और प्रभावी तरीके से पहुंचेंगी। यह निर्णय देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।"_
भाजपा कार्यकर्ता सूरज यादव ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह आने वाली पीढ़ी की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
उन्होंने कहा राष्ट्रीय कार्यकारणी में 12 महिलाओं को दायित्व देकर राष्टीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी ने भाजपा एवं मोदी जी के नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति संकल्प को साकार करते हुए नारी शक्ति की मिसाल पेश की
0 Comments