NEWS :-सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया में निःशुल्क गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
माननीय उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं कवर्धा के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि श्री विजय शर्मा जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पिपरिया में निःशुल्क गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर 102 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी जांच कर उन्हें गर्भावस्था की स्थिति, भ्रूण के विकास एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधा उपलब्ध हुई, जिससे उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की शीघ्र पहचान एवं सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा मिलेगा।
साथ ही आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 10 यूनिट रक्तदान किया। यह रक्त जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देगा तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करेगा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनसामान्य से नियमित स्वास्थ्य जांच, सुरक्षित मातृत्व सेवाओं का लाभ लेने तथा स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद चंद्रवंशी ने इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य सेवाएँ निरंतर संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया। आज 19 जुलाई को सीएचसी पिपरिया में आयोजित रक्तदान शिविर और गर्भवती महिला स्वास्थ्य जाँच शिविर को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया आप सभी की मेहनत और सेवा भाव के कारण ही आज सैकड़ों ग्रामीण जनों को इसका सीधा लाभ मिल सका है। इस शानदार टीम वर्क के लिए आप सभी का आभार!
0 Comments