NEWS :-कायस्थ समाज ने की उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से सौजन्य भेंट


NEWS :-कायस्थ समाज ने की उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से सौजन्य भेंट
कवर्धा, कायस्थ समाज, कवर्धा के सदस्यों ने समाज के जिला अध्यक्ष डाॅ. अतुल वर्मा के साथ सौजन्य मुलाकात कर सामाजिक भवन में आमंत्रित किया एवं समाज की गतिविधियों से अवगत कराते हुए समाज के कार्यो के लिए सामाजिक भवन में हाॅल की आवश्यकता से सदस्यों ने अवगत कराया, इसे कवर्धा के लाडले विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के डिप्टी सीएम विजय शर्मा जी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए 10 लाख रू. अनुदान प्रदाय किया,  इससे समाज के सभी लोग हर्षित है ।  अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन श्री शेखर बख्शी, संजय श्रीवास्तव, जागेन्द्र श्रीवास्तव, अवधेश नंदन श्रीवास्तव, रजनीशकांत श्रीवास्तव सौरभ श्रीवास्तव, राहुल, वैभव, आर्यन श्रीवास्तव आदि  उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments