NEWS :-चित्रगुप्त महाराज के प्राकटयोत्सव पर कायस्थ समाज कवर्धा ने किया रचनात्मक आयोजन
कवर्धा.
भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी के प्राकट्योत्सव पर कायस्थ समाज ने अपने मंदिर प्रांगण में विविध आयोजन किये जिसमें सामूहिक पूजन के साथ साथ प्यारे प्यारे बच्चों एवं युवाओं के द्वारा रंगोली, ड्राइंग, मेंहदी एवं फैंसी ड्रेस व डांस का कार्यकम रहा । सामूहिक पूजन में पूर्व अध्यक्ष शेखर बख्शी एवं प्रवीण श्रीवास्तव सपत्नीक तथा समाज के डॉ. ए.के. श्रीवास्तव संजय श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, सोमवर्मा, सुरेश श्रीवास्तव, वेद श्रीवास्तव, श्रीकांत वर्मा, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, शुभम् श्रीवास्तव एवं सैकड़ों कायस्थ सदस्यों ने पूजन में भागीदारी की ।
अलग-अलग रचनात्मक कार्यक्रमों को मूर्त रूप देने में भी समाज के सभी सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भागीदारी की तथा पालकों ने अपने बच्चों को भाग लेने हेतु प्रेरित किया युवा कायस्थ समाज के अध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव रजनीश श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव सचिन श्रीवास्तव एवं जागेन्द्र आर्यन श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम के संयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई रंगोली में जान्हवी एवं स्नेहल श्रीवास्तव उल्लेखनीय रहे तथा डांस में अवनी श्रीवास्तव, अनाया श्रीवास्तव, प्रियांशी एवं जागृति श्रीवास्तव, सिद्धी श्रीवास्तव, अंशिका बख्शी की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समा बाँध दिया वहीं ड्राइंग में कृष्णा, समृद्धि, शौर्य, अनाया, शुभम् सार्थक, काम्या, गुंजन, अराध्या, मिष्ठी, दक्ष, हिमांशु, मोनाली, प्रियांश, जान्हवी, मयंक श्रीवास्तव ने उल्लेखनीय ड्राइंग किया वहीं मेंहंदी में मानसी श्रीवास्तव सराहनीय मेंहदी की ।
ीमती अश्वनी श्रीवास्तव ने शानदार गीत की प्रस्तुती दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. अतुलदेव वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कायस्थ ज्ञान में सभी से आगे है फिर भी आज सबसे पीछे है अधिक बुद्धिमता के कारण आज समाज के लोग एक साथ नही आ पा रहे है जो कि चिंता का विषय है अहम त्याग कर सभी को एक साथ आगे आना होगा तभी समाज आगे बढ़ पायेगा महिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय श्रीवास्तव ने नारी शक्ति को पुरूषों से कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए कहा ।
कार्यक्रम में सभी विधा के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा सामूहिक भोज का भी लोगो ने आनंद लिया। वहीं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाज ने बधाई दी।
0 Comments