NEWS :-सरगुजा जिले के लखनपुर तहसील में गौ पालन गौशाला संचालन करने हेतु बैठक का आयोजन
छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग सरगुजा के सदस्य यतेन्द्र पान्डेय के निवास में हुआ। बैठक में गौसेवा आयोग सरगुजा के जिला सदस्य यतेन्द्र पान्डेय ने कहा कि गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ में गौशाला गौधान संचालित किया जा रहा है आप सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में गौशाला संचालन करे। बैठक में गौसेवा आयोग लखनपुर के अध्यक्ष मदन राजवाड़े ने गौपालन पर जोर देते हुए गौ पालने को कहा। गौसेवा आयोग लखनपुर के सदस्य मनमोहन राजवाड़े, सुरेश गुप्ता, भोला यादव, राहुल सिंह,रिषभ पटेल, सत्यनारायण साहू, छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के सचिव सुरेन्द्र साहु उपस्थित रहे। कार्यक्रम को बी डी साहू जिला पशु चिकित्सक द्वारा गौपालन और गौशाला गौधान निर्माण कार्य कैसे करें कि पुरी जानकारी प्रदान किया। गौशाला संचालन करने हेतु विभिन्न डाकुमेंट की विस्तार पुर्वक जानकारी प्रदान किया और सरगुजा जिले में अधिक से अधिक गौशाला संचालन करने पर जोर दिया जिससे कि आवारा पशु पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के सचिव सुरेन्द्र साहु ने मेन रोड में घुमंतू आवारा पशुओं को रेडियम पट्टा लगाने पर जोर दिया जिससे कि मेन रोड में पशु दुर्धटना कम हो सके। बैठक में लखनपुर में बन रहे गौठानो का जायजा लेने का निर्णय लिया गया।
0 Comments