जिले में अवैध आयुर्वेदिक क्लीनिक एवं आयुर्वेदिक दवाई दुकानों की भरमार,
शासन प्रशासन से बिना अनुमति के संचालित कर रहे हैं आयुर्वेदिक एवं आयुर्वेदिक दवाई दुकान
कवर्धा ○जिले मैं विगत कई वर्षों अवैध रूप से आयुर्वेदिक क्लीनिक एवं आयुर्वेदिक दवाई दुकानों की भरमार जिले में आ गई है एवं इन आयुर्वेदिक संचालकों के पास ना तो किसी भी प्रकार की आयुर्वेदिक संबद्ध डिग्री है और ना ही आयुर्वेदिक संबंधित फार्मेसी संचालन करने के लिए शासन से प्राप्त अनापत्ति प्रमाण पत्र है उक्त अवैध रूप से संचालित इन आयुर्वेदिक क्लीनिक एवं आयुर्वेदिक दवाई दुकानों में मरीज से अवैध रूप से पैसा वसूला जाता है एवं मरीज के जान से खिलवाड़ हो रहा है आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति भारतीय चिकित्सा पद्धति होने के कारण आम जनता आयुर्वेदिक के प्रति जल्द ही विश्वास कर लेती है परंतु इन बिना डिग्री वाले आयुर्वेदिक डॉक्टर एवं आयुर्वेदिक दवाई दुकान संचालक के झांसे में आकर अपनी पूंजी लुटा देते हैं जिले के पुराना बस स्टैंड में सरदार वल्लभभाई पटेल नगर पालिका व्यावसायिक परिसर मैं ऐसी ही दवाई दुकान का संचालन है एवं जो की बाहरी प्रदेश से आए हुए हैं एवं गांव-गांव में जाकर आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का प्रचार एवं इलाज कर ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों का भय दिखाकर अवैध तरीके से आयुर्वेदिक चिकित्सा करते हैं एवं महंगी आयुर्वेदिक फर्जी दवाइयां का विक्रय करते हैं आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज करना बताया जाता है ना तो उनके पास किसी भी प्रकार से ज्यादातर आयुर्वेदिक चिकित्सा की बीएएमएस डिग्री और ना तो आयुर्वैदिक फार्मेसी का डिप्लोमा या डिग्री नहीं है शासन प्रशासन ऐसे अवैध रूप से संचालित आयुर्वेदिक क्लीनिक एवं आयुर्वेदिक फार्मेसी के दस्तावेज एवं डिग्री का जांच कर ऐसे फर्जी संस्थानों पर कठोर से कठोर कार्यवाही करें ताकि आमजन अपनी पूंजी न लुटा सके एवं आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ ऐसे बिना डिग्री धारी ना कर सके जिले के स्वास्थ्य विभाग एवं जिले के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी को इस विषय में संज्ञान लेना चाहिए, मगर अब तक कोई भी कार्यवाही देखने कों नही मिली जिससे इनके हौसले बुलंद है.
0 Comments