जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने किया ‘दैनिक क्लिक एंगल’ वर्ष 2026 कैलेंडर का विमोचन

🗞️ जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने किया ‘दैनिक क्लिक एंगल’ वर्ष 2026 कैलेंडर का विमोचन
कवर्धा।
स्थानीय पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दैनिक क्लिक एंगल अख़बार के वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन सोमवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला कबीरधाम जोगी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील केशरवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने विधिवत रूप से कैलेंडर का विमोचन किया।

विमोचन कार्यक्रम के दौरान सुनील केशरवानी ने कहा कि दैनिक क्लिक एंगल अख़बार बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहा है। यह अख़बार समाज के कमजोर, वंचित और आम नागरिकों की आवाज बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को निर्भीकता के साथ उठाना और सच को कलम के माध्यम से सामने लाना पत्रकारिता का मूल उद्देश्य है, जिसे दैनिक क्लिक एंगल बखूबी निभा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2026 का कैलेंडर अत्यंत आकर्षक और सुव्यवस्थित ढंग से डिजाइन किया गया है, जो न केवल उपयोगी है बल्कि अख़बार की रचनात्मक सोच को भी दर्शाता है। यह कैलेंडर पाठकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है और अख़बार से उनके जुड़ाव को और मजबूत करेगा।

सुनील केशरवानी ने अख़बार की निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि दैनिक क्लिक एंगल भविष्य में भी निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता करता रहे तथा नई ऊंचाइयों को छुए। उन्होंने अख़बार के प्रधान संपादक रियाज अत्तारी को इस सफल पहल के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्यजनों एवं पत्रकार साथियों ने भी कैलेंडर की सराहना की और अख़बार के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Post a Comment

0 Comments