NEWS :-विनायक पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल कवर्धा के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण किया

NEWS :-विनायक पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल कवर्धा के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण किया

 कवर्धा, जिला- कबीरधाम 

New Think New Flight (नई सोंच, नई उड़ान) कार्यक्रम के अंतर्गत विनायक पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल कवर्धा  के बच्चों को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शैक्षणिक भ्रमण कराया गया
 शैक्षणिक भ्रमण के पीछे का मुख्य उद्देश्य सभी छात्र-छात्राओं के अंदर शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक क्षमताओं का समग्र संवर्धन व स्किल डेवलपमेंट के साथ, सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए प्री  प्राईमरी के छोटे बच्चों को कवर्धा शहर के प्रमुख आकर्षण का केंद्र एनर्जी पार्क व गार्डन का भ्रमण कराते हुए, नैसर्गिक सौंदर्यता से परिपूर्ण, क्लास नर्सरी से 2nd तक के बच्चों को ऊर्जा पार्क का सैर कराया गया

जिसका अंतर्गत बच्चों को सोलर प्लांट, सौर ऊर्जा के विषय में विस्तृत जानकारियां दी गई। साथ ही एनर्जी पार्क में विभाग अंतर्गत सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की विधि से लेकर के सूर्य के प्रकाश से सौर ऊर्जा बिजली उत्पादन व उपयोग करने की विधि तथा अन्य व विभिन्न प्रकार की मौजूद मशीनों व वस्तुओं से रूबरू कराते हुए बच्चों ने ज्ञानार्जन करने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करते हुए अपने आप को बहुत ही ऊर्जावान महसूस किया। सभी बच्चों ने मनमोहक प्रकृति के साथ उछल कूद करते हुए फिसल पट्टी, झूला,राउंडर,बर्ड राउंडर म्यूजियम एवं विभिन्न प्रकार की लोकप्रिय फूल व फल दार,एवं छायां दार पेड़- पौधों व अन्य वस्तुओं का प्रत्यक्ष दर्शन कर उसके बारे में जाना। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से लेकर के बायो गैस बनाने की विधि, सोलर संयंत्र से बिजली उत्पादन एवं विभिन्न प्रकार की प्रकृति में निहित वृक्ष, फल, फूल,पत्तियों और औषधीयों से अच्छादित इस एनर्जी पार्क से ऊर्जा का संचार हुआ
इसी प्रकार द्वितीय दिवस  क्लास 3rd से 8 th तक के बड़े बच्चों ने वॉटर फ़िल्टर प्लांट एवं सरोधा डैम व गार्डन का भ्रमण किया। जिसके अंतर्गत बच्चों ने वाटर फिल्टर प्लांट में किस प्रकार से पानी प्यूरीफिकेशन का कार्य किया जाता है, सभी  बच्चों ने क्रिया विधि जाना। इसीप्रकार से मैंकल पर्वत श्रृंखला से आच्छादित सरोदा बाँध का भ्रमण किया। और यह जाना की सरोदा बांध बहुत ही पुराना बाँध है। जो की कवर्धा जिला के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण पिकनिक स्पॉट के साथ साथ वरदान साबित हो रहा है। और इसमें वर्षा जल भराव से पूरे कवर्धा ग्रामीण क्षेत्रों को नहर सिंचाई परियोजना अंतर्गत सिंचाई का  कार्य एवं कवर्धा शहर वासियों को पीने योग्य पानी फिल्टर प्लांट के माध्यम से प्रदाय किया जाता है। जो की कवर्धा शहर वासियों के लिए जीवन दाहिनी बांध के रूप में भी जाना जाता है। सरोदा बांध में वृहद रूप से मछली पालन का कार्य भी किया जाता है। मछली पालन के विषय में भी बच्चों को विस्तृत जानकारीयां दी गई।
एवं सरोधा बांध के नीचे में बहुत ही सुंदर और मनोरम दृश्य से परिपूर्ण सरोधा गार्डन का भी अवलोकन एवं भ्रमण किया गया। इसमें बच्चों ने उछल कूद करते हुए,
इस शैक्षणिक भ्रमण के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विनायक पब्लिक स्कूल के सभी एकेडमीक परिवार के साथ- साथ अन्य सभी शैक्षणिक स्टाफ के सानिध्य में बच्चों ने पिकनिक स्पॉट के साथ लजीज व्यंजनों का भी आनंद लिया। एवं मैकल पर्वत के इस खूबसूरत वादियों में अपने आप को पाकर मस्ती से परिपूर्ण मनोरंजन के साथ आनंद के पल बिताये।

इसी प्रकार से प्रत्येक वर्ष भी अलग-अलग महत्वपूर्ण स्थानों का शैक्षणिक भ्रमण कर ज्ञानार्जन व  जानकारियां हासिल करने के लिए प्रेरित व उत्साहवर्धन भी किया गया ।

Post a Comment

0 Comments