NEWS :-पथर्री में आयोजित जोन स्तरीय बाल प्रतिस्पर्धा में शामिल हुई विधायक भावना
ग्राम पथर्री में स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय जोन स्तरीय बाल प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम के समापन में पहुंची विधायक पंडरिया भावना बोहरा बढ़ाया बच्चों का उत्साहवर्धन
विकासखंड पंडरिया के अंतिम छोर में बसे ग्राम पथर्री ( भटरूसे ) के शासकीय माध्यमिक शाला मैदान में संकुल सेमरकोना तत्वधान में दो दिवसीय जोन स्तरीय बाल प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके समापन कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई कार्यक्रम की शुरुवात विधायक भावना बोहरा एवं अतिथियों के करकमलों से विधिवत पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया
आयोजकों द्वारा भावना बोहरा का आत्मीय स्वागत किया गया
वही विधायक भावना बोहरा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी
ऐसे आयोजन से बच्चों की ऊर्जा बढ़ता है--भावना बोहरा
कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में विधायक भावना बोहरा ने कहा ऐसे आयोजन से बच्चों का ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता है अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण भाव से खेल जगत में आगे अपना स्थान स्थापित करते है
श्रीमति बोहरा ने कहा स्कूल में ऐसे खेल कर भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रोहित शर्मा साहगव सूर्यकमार यादव पी टी उषा शेफाली वर्मा स्मृति मांधाना हरमन प्रीत कौर एवं कवर्धा जिले की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने विश्व के खेल जगत में अपना नाम कमाया है
इसी तरह आप लोग भी पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी अपना जौहर दिखाए
उक्त कार्यक्रम जिला मंत्री ओम यदु जिला मंत्री सुरेश दुबे दिनेश मिश्रा प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य महेंद्र धृतलहरे जनपद अध्यक्ष नंदनी साहू जनपद उपाध्यक्ष शानू तिवारी महामंत्री मनहरण साहू संतोष ध्रुव मोहन चंद्रवंशी शेखर सिंगरौल लेखराम सिंगरौल अश्वनी यदु मंत्री भानुमती भरत चंद्रवंशी पंचायत प्रतिनिधि पालकगण एवं शिक्षा विभाग खेल विभाग के समस्त स्टॉप ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे
0 Comments