NEWS :-बंदर को लगा करंट अश्वनी यदु द्वारा संचालित एम्बुलेंस से पंहुचा ये मुंगेली पशु चिकित्सालय,
टाटाकासा गांव में पेड़ से कूदते वक़्त आया था करंट के चपेट में
दामापुर - मानवता का मिसाल कायम करते हुवे घायल बंदर को 30 किलोमीटर दूर जिला पशु चिकित्सालय मुंगेली पहुंचाया गया दामापुर क्षेत्र के जनपद सदस्य अश्वनी यदु के द्वारा संचालित एम्बुलेंस द्वारा बंदर को हॉस्पिटल तक पहुंचाया गया बता दें की जिस दौर में लोग जानवरों को मरने के लिये भूखा छोड़ देते हैं उस दौर में इस तरह का मिसाल पशु प्रेम को दिखाता है अश्वनी यदु ने बात चित के दौरान बताया की तीन दिन पूर्व टाटाकासा से फ़ोन आया की बंदर करंट के चपेट में आ गया और बेहोश हो गया है तब हमारे पशु प्रेमी साथी पंवरजली निवासी आदित्य राजपूत द्वारा उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दामापुर लाया गया जंहा तीन दिन तक डॉक्टरों ने इलाज किया लेकिन बंदर का तबियत और बिगड़ते चला गया आज आदित्य राजपूत के साथ मिलकर बेहतर इलाज हेतु मुंगेली जिला पशु चिकित्सालय लेकर गये जंहा तत्काल इलाज चालू किया गया और वंहा के सेवा संगठन द्वारा देख रेख करने की जिम्मेदारी ली गई
0 Comments