मंत्री मोहम्मद अकबर के कार्यक्रमों में उमड़ रही भीड़
कांग्रेस का तिरंगा गमछा पहनकर लोग हो रहे उत्साहित,कवर्धा जिले में हुए विकास से प्रभावित
कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आस्था प्रकट करते हुए तथा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री मोहम्म्द अकबर के प्रयासों से हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का दौर जारी है। मंत्री मोहम्मद अकबर के कार्यक्रमों में भारी भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम स्थलों पर ही ग्रामीण जन कांग्रेस पार्टी का तिरंगा पहन रहे हैं।
कवर्धा के विधायक व प्रदेश के मंत्री मोहम्मद अकबर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन छिरहा में महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां पर कवर्धा विकासखंड के ग्राम सोहागपुर के 26 नागरिकों ने कांग्रेस में प्रवेश के लिए लिखित आवेदन देकर पार्टी की सदस्यता ली। इनके नाम इस प्रकार है। जितेन्द्र धुर्वे, टिकेन्द्र निर्मलकर, भगत पटेल, करन पटेल, विशाल राम पटेल, खिलावन राम पटेल, प्रदीप राम पटेल, भुवन पटेल, कोमल पटेल, देवलाल पटेल, कुमार राम पटेल, नरेश पटेल, कंशा राम पटेल, मुंशी राम पटेल, गणेशु पटेल, देवेन्द्र पटेल, सचिन पटेल, नीतू राम पटेल, बनस पटेल, नेमुकु पटेल, राम साय यादव, नरेन्द्र पटेल, चेतन पटेल, पुरूषोत्तम पटेल, बसंत देवराज।
बिरकोना में 50 नागरिकों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
कवर्धा विकासखंड के ग्राम बिरकोना में मंत्री मोहम्मद अकबर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां पर 50 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इनके नाम इस प्रकार है:- बुधारी टंडन, भागवत यादव, छविलाल, बाबूराम चन्द्रवंशी, मुखीराम साहू, तोरण धुर्वे, रिभु साहू, बलुक चंद्रवंशी, सोनू साहू, लोचन धुर्वे, परषोत्तम साहू, बलराम चद्रवंशी, राजेन्द्र चद्रवंशी, पंच राम साहू, हीरा राम साहू, मनहरण साहू, लखन चंद्रवंशी, मंता साहू, खेलन साहू, डूगरू चद्रवंशी, हरी, बैसाखु, धुरपत धुर्वे, नंद कुमार चंद्रवंशी, राम कुमार साहू सिथवा साहू, प्रवेश वैष्णव, लव चंद्रवंशी, कुश चद्रंवशी, संदीप साहू, गोपाल दिवाकर, भाई राम साहू, करण यादव, सुरेश चद्रवंशी, त्रिवेणी अनंत, रानी पात्रे, रामफल चंद्रवंशी, शिव धुर्वे, भारत चंद्रवंशी, तोखन राम साहू, नरेश साहू, तीरथ साहू, राधेलाल, संतोष साहू, दुलेश्वर दास, अशोक, शत्रुहन।
कांग्रेस में प्रवेश के लिए दिया हस्ताक्षरयुक्त आवेदन
मंत्री मोहम्मद अकबर कवर्धा विकासखंड के ग्राम महराटोला पहुंचे तो उनके कार्यक्रम स्थल पर दर्जनभर से अधिक ग्रामीणों ने कांग्रेस में प्रवेश करने के लिए लिखित में आवेदन सौपा। इनके कांग्रेस प्रवेश के लिए अपनी सहमति देकर उन्होंने लक्ष्मीनारायण साहू, राम निर्मलकर, राहूल दास मानिकपुरी, मिथलेश यादव, भागीरथी निर्मलकर, धनीराम पटेल, लुकेश धुर्वे, भूपेन्द्र पटेल, नारायण निर्मलकर, रिंकू पटेल, शिवेन्द्र पटेल, रामाधार निर्मलकर, पारस निर्मलकर को तिरंगा गमछा पहनाकर उन्हें कांगेस परिवार में शामिल किया।
कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले सभी नागरिकों को मंत्री अकबर ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी के सम्मान का ख्याल रखती है। कांग्रेस की विचारधारा विकास की विचारधारा है, उन्नति की विचारधारा है। कांग्रेस पार्टी देश को मजबूत बनाने के लिए कार्य करती है।
0 Comments