NEWS:-सम्राट अशोक महान के जीवन गाथा को समाजिक समरसता की व्यवस्था को छत्तीसगढ़ में जन जन तक पहुंचाने सभी जिलों में होगें कार्यक्रम
सम्राट अशोक महान के जीवन गाथा को जन जन तक पहुंचाने कुशवाहा,मौर्य,कश्यप,अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की न्यायधानी में हुई बैठक
बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य रजक कल्याण बोर्ड के सदस्य भुनेश्वर निर्मलकर तहसील साहू संघ पंडरिया के महामंत्री महेश्वर साहू हुए शामिल
28 मई 2023 रविवार को न्यायधानी बिलासपुर में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रभूषण ने कुशवाहा ,मौर्य, कश्यप एवं अन्य पिछडा़ वर्ग समाज के साथ बैठक की
बैठक का मुख्य उद्देश्य विश्व विजेता सम्राट अशोक महान के जीवन गाथा एवं उनकी समाजिक समरसता की व्यवस्था को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कार्यक्रम के माध्यम से जन,जन तक पहुचाना है।इसी तारतम्य में जुलाई माह में बिलासपुर जिले में विशाल आयोजन की तैयारी चल रही है।जिसमें लगभग सभी पिछडा़ वर्ग, एवं एस.सी. एस.टी.समाज से 10000/ लोगों को बुलवाया जा रहा है।
जिसकी सारी व्यवस्था
सम्राट अशोक महान जन,संगठन करेगा।
जिसमें सभी समाज के प्रमुखों कि भागीदारी सुनिश्चित रहेंगी इसी तारतम्य में एव कार्यक्रम को सफल बनाने व कार्यक्रम की तैयारी की रूप रेखा बनाने बिलासपुर बैठक आहूत की
उक्त बैठक में अखिलभारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रभूषण कुशवाहा सम्राट अशोक महान जन के संयोजक रघुनंदन साहू,सुजीत कश्यप छत्तीसगढ़ राज्य रजक कल्याण बोर्ड के सदस्य भुनेश्वर निर्मलकर तहसील साहू संघ पंडरिया के महामंत्री महेश्वर साहू बिलासपुर जिले से संरक्षक, आर.के.कश्यप,अध्यक्ष नवल वर्मा, अध्यक्ष हरीशंकर कुशवाहा, शेखर वर्मा, रामसेवक कुशवाहा, अकाश मौर्य, सोनू शरद कश्यप, मुगेली,प्रेमकुमार मौर्य,प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद कश्यप, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष निशा कश्यप, लायंस क्लब पूर्व अध्यक्षा ललिता कश्यप भी बैठक में उपस्थित थे।
बैठक में ललिता कश्यप ने बैठक में उपस्थित सभी समाज प्रमुखों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।
0 Comments