NEWS:-राष्ट्रीय जनगणना एवं लंबित ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर ओबीसी महासभा कबीरधाम में बैठक आयोजित,संघटन का किया विस्तार

NEWS:-राष्ट्रीय जनगणना एवं लंबित ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर ओबीसी महासभा कबीरधाम में बैठक आयोजित,संघटन को किया विस्तार


 कवर्धा  कुंडा/28 मई 2023 को रेस्ट हाउस कबीरधाम में ओबीसी महासभा का बैठक आयोजित किया गया। बैठक की औपचारिक शुरुआत अतिथि स्वागत उपरांत परिचयात्मक सत्र से हुआ।समीक्षा के साथ साथ बैठक में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण हेतु प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा संगठन विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया, जिसमें अजय चंद्राकर एवं घनश्याम साहू को प्रदेश सचिव, कौशल साहू को संभाग उपाध्यक्ष दुर्ग ,डॉक्टर एनके यदु सेवानिवृत्त सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को जिला संरक्षक, जीवन कौशिक को जिला उपाध्यक्ष, भुनेश्वर हिरेंद्रवार एवं हरीश साहू को जिला महासचिव, जलेश्वर चंद्राकर,चंद्रशेख साहू एवं रमाशंकर विश्वकर्मा को जिला सचिव, राजूराम चंद्रवंशी को जिला उपाध्यक्ष कर्मचारी मोर्चा  ,अजय कुमार पटेल जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ ,शंभूलाल चंद्राकर को जिला  सहसचिव ,रंजीत साहू को पंडरिया ब्लाक उपाध्यक्ष तथा भानु प्रसाद चंद्रवंशी को ब्लॉक सचिव पंडरिया मनोनीत किया गया। मनोनयन उपरांत सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने ओबीसी महासभा के विजन एवं मिशन पर चर्चा किया। ओबीसी महासभा से लोग क्यों जुड़े? ओबीसी महासभा से जुड़ने के फायदे, ओबीसी की राष्ट्रीय जनगणना में कालम जोड़े जाने, 30 सालों से लंबित ओबीसी आरक्षण, मंडल कमीशन की अनुशंसा, लेटरल नियुक्ति, कॉलेजियम सिस्टम,ओबीसी समाज में जन्मे महापुरुषों के जीवन दर्शन ,क्रीमीलेयर की असंवैधानिक बाध्यता ,छत्तीसगढ़ में ओबीसी महासभा के बढ़ते कदम आदि पर विस्तार से अपनी बातों को रखा गया। बैठक में ओपन सेशन रखा गया। उपस्थित समस्त सम्मानित पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बातें रखें। बैठक का सफल संचालन जिला अध्यक्ष ओबीसी बाला राम साहू तथा आभार प्रदर्शन प्रदेश सचिव आनंद साहू के द्वारा किया गया बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम, प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर कलिहारी, प्रदेश सचिव आनंद साहू प्रदेश सहसचिव पुनेश्वर देवांगन, जिला अध्यक्ष बाला राम साहू  जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी मोर्चा नवल 
किशोर साहू,जिला उपाध्यक्ष कर्मचारी मोर्चा से गोपाल चंद्राकर प्रमोद कुमार साहू ,, संजीव कुमार साहू  ,ललित चंद्राकर जिला महासचिव  कर्मचारी मोर्चा, ब्लाक अध्यक्ष मनोज तेली विनोद कुमार जायसवाल ब्लॉक उपाध्यक्ष पंडरिया एवम अन्य ओबीसी साथी उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments