NEWS:-बेटी है तो कल हैराष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेश सचिव पि.व.कांग्रेस सूरज यादव ने बालिकाओं व नारी शक्ति को दी शुभकामनाएं

NEWS:-बेटी है तो कल है
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेश सचिव पि.व.कांग्रेस सूरज यादव ने बालिकाओं व नारी शक्ति को दी शुभकामनाएं 


कवर्धा :-कुंडा ,टाइम्स न्यूज इंडिया
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रदेश सचिव छ.ग.कांग्रेस पिछड़ा वर्ग सूरज यादव ने देश के बालिकाओं व नारी शक्ति को बधाई प्रेषित करते हुए शुभकामनाएं दी
प्रदेश सचिव कांग्रेस सूरज यादव ने देश प्रदेश एव जिले के सभी बेटियो को उनके उज्ज्वल एव सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा बेटी है तो कल है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इस अवसर पर उन्होंने कहा आइए इस अवसर पर बेटियो को पढ़ाकर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाने का संकल्प ले श्री सूरज यादव ने कहा 24 जनवरी 1966 को भारत के लेडी आयरन के तौर भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण ली थी इसी लिए 24 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस की रूप में मनाया जाता है भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुवात 2008 में महिला कल्याण एव बाल विकास मंत्रालय की ओर से की गई थी क्यों की भारत की इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा था की एक महिला भारत की प्रधानमंत्री बनाई गई थी जो महिला सशक्तिकरण के दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव था 
उन्होंने कहा ये भारत के लिए गर्व की बात थी भारत की इतिहास और महिलाओ के सशक्तिकरण में 24 जनवरी का दिन बेहद महत्वपूर्ण है आज देश के बिटिया हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है भारतीय समाज में आज से नही बल्कि काफी पहले से लैंगिंग असमानता एक बड़ी चुनौती थी सरकार ने महिलाओ के विरुद्ध भेदभाव की इस स्तिथि को बदलने और सामाजिक स्तर पर लड़कियो की हालत में सुधार करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है जिसमे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के लिए मुफ्त या अनुदानित शिक्षा और कालेजों तथा विश्व विद्यालयो में सीटो का आरक्षण शामिल है 
श्री सूरज यादव ने कहा आज बालिकाओं व नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी अलग ही पहचान बना रही उन्होंने कहा भारत की होनहार महिलाओ ने राजनीति, खेल,पायलट,रेलवे,इंजीनियरिंग, अंतरिक्ष,आईपीएस,सुरक्षा एजेंसियों,शिक्षा,सहित अन्य क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना चुकी है,प्रदेश सचिव सूरज यादव राष्ट्रीय बालिका दिवस के इस अवसर पर होनहार बालिकाओं व नारी शक्ति को शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments