*ग्राम रक्से में होगा 30 दिसंबर से 01 जनवरी 2023 तक विशाल गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा*
कबीरधाम जिले में धार्मिक आयोजनों के नाम से केंद्र बन चुके सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम रक्सेे में शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में वेद माता गायत्री की कृपा से 30 दिसंबर 31 दिसंबर 2022 व 1 जनवरी 2023 तक 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन संपन्न होगा।
गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य व परम् वंदनीया माता जी के आशीर्वाद से यज्ञ व प्रज्ञा कथा का संचालन प्रज्ञा मंडल राजनांदगांव के प्रज्ञा पुत्रों के माध्यम से यज्ञ संपन्न कराया जाएगा।
आसपास के समस्त गायत्री परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है तथा गांव के नवयुवकों का भी योगदान प्राप्त हो रहा।
समस्त ग्रामवासी रक्से का विशेष सहयोग के चलते यहां वर्षभर धार्मिक आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रहता है इसी क्रम में इस वर्ष 10 वा वर्ष यहाँ गायत्री महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है।
इस महायज्ञ में सनातन धर्म के विभिन्न संस्कार निशुल्क कराए जाएंगे जिनमें गर्भवती माताओं का पुंसवन संस्कार , नामकरण संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार , मुंडन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, दीक्षा संस्कार ,यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह संस्कार निशुल्क कराया जाएगा।
प्रज्ञा मंडल कवर्धा, प्रज्ञा मंडल सहसपुर लोहारा एवं प्रज्ञा मंडल मंडल भिम्भौरी प्रज्ञा मंडल बबई के साथ साथ प्रज्ञा मंडल रक्से के विशेष कार्यकर्ताओं का समर्पण से यह आयोजन विशाल रूप में संपन्न होगी।
0 Comments