मंत्री अकबर के साठ हजार से जितने का दर्द भाजपा नही भूल पायी,अपना रही घटिया हथकंडे:गौतम जांगड़े*

*मंत्री अकबर के साठ हजार से जितने का दर्द भाजपा नही भूल पायी,अपना रही घटिया हथकंडे:गौतम जांगड़े*


*कवर्धा बंद के दौरान कांग्रेस भवन में घुसने की कोशिश से जिले के कांग्रेस जन हुए नाराज* 


कवर्धा। *भाजपा द्वारा कवर्धा नगर बंद कराकर जुलूस निकालकर कांग्रेस भवन में घुसने का प्रयास करने पर कबीरधाम जिले के कांग्रेस जनों में
 तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी मन्नू चंद्रवंशी,डाकोर चंद्रवंशी एवं सेवा सहकारी समिति प्रभाटोला अध्यक्ष गौतम जांगड़े ने कहा कि भाजपा द्वारा घटिया राजनीति किया जा रहा है दो लोंगो की आपसी विवाद के आड़ में कवर्धा जैसे शांत धर्मनगरी को बदनाम करने पे तुली हुई है यह ओछी राजनीति जनता भली भांति समझती है ,दरअसल भाजपा साठ हजार से जो जीत अकबर भाई की हुई थी उसे भुला नही पायी है रह रह के उसका दर्द उन्हें तड़पाता है,और पिछले चार सालों से कवर्धा में हुए विकास कार्य और अकबर भाई के लगातार सक्रिय रहकर कवर्धा जिले के हर गरीब बेसहारा मजदूर ,किसानों के बीच रहकर है। हमेशा उनका सहयोग 
किया जा रहा है इन चार सालों में अकबर भाई कवर्धा जिले वासियों के दिल मे अपनी और भी गहरी छाप बना चुके है हर वर्ग हर जाति धर्म के लोग उन्हें काबिल और जनप्रिय नेता बताते है वो हर धर्म के लोगों के बीच अपनी गहरी छाप छोड़ चुके है हर कोई से कहता हुआ सुना जा सकता है कि अकबर भाई जैसे नेता इस जिले को मिला ये सौभाग्य है ,अकबर भाई जैसे नेता के खिलाफ पिछले चार सालों से जब कोई मुद्दा हाथ नही लगा तो भाजपा आपसी लड़ाई को जातिगत बनाकर अकबर भाई को बदनाम कर अपनी राजीनीतिक रोटी सेकना चाह रही है लेकिन कवर्धा की जनता समझदार है वो भलीभांति जानती है कि ये सब भाजपा की सत्ता पाने की चाल है , लेकिन राजनीतिक हथकंडे अपनाते अपनाते भाजपा बेशर्मी में उतर आई है वो कवर्धा की शांत फिजा में जहर घोलकर सत्ता पाना चाहती है,उनका यह मंसूबा कभी पूरा नही होगा क्योंकि यहां की जनता ने भाजपा का पंद्रह साल देखा है ,इन पंद्रह सालों में लोकल कवर्धा के मुख्यमंत्री होने के बावजूद विकास से कवर्धा कोसो दूर रहा,उसके अपेछा माननीय अकबर भाई के मात्र चार साल भारी है ,कवर्धा के विकास के लिए लगातार अकबर भाई सक्रिय है और आगे भी रहे रहेंगे*।
 



*चार सालों में अकबर ने कवर्धा में विकास के नए आयाम स्थापित किये*

 *गौतम जांगड़े ने कहा है कि कवर्धा के विधायक व प्रदेश के मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में  कबीरधाम जिले में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। आजादी के बाद से विकास का इस तरह का माहौल कभी नहीं रहा। कबीरधाम जिले में  एथेनॉल प्लांट, मेडिकल कालेज की स्थापना होने वाली है। कवर्धा में संकरी नदी में अंग्रेजों के जमाने के स्थान पर नया पुल बना लिया गया है। जंगल क्षेत्र तरेगांव, रेंगाखार एवं रवेली में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा प्रारंभ कर दी गई है। बोड़ला से दलदली तक जर्जर सड़क अब चमचमाती सड़क में तब्दील हो गई है। गांव-गांव में विकास के कार्य हो रहे हैं। आपदा ग्रस्त परिवारों के बीच जाकर मंत्री मोहम्मद अकबर 04-04 लाख रूपये का चेक प्रदान कर रहे हैं। पूर्व में दलाल लोग आपदा ग्रस्त परिवार को मिलने वाली 04 लाख की राशि में से अधिकांश राशि खा जाते थे। जिसतरह कवर्धा विधानसभा व कबीरधाम जिले में मंत्री मोहम्मद अकबर की लोकप्रियता बन चुकी है। उससे भाजपा भयभीत है। अपनी राजनैतिक संभावनों को तलाशने के लिए भाजपा द्वारा भय फैलाकर राजनैतिक लाभ उठाना चाहता है। गौतम जांगड़े ने कहा कि भाजपा का यह मंसूबा कभी कामयाब नही होगा, जनता सब समझती है जनता विकास चाहती है अकबर भाई की छवि से जनता परिचित है*

Post a Comment

0 Comments