NEWS:-कोटवार एसोसिएशन के खिलाफ रुकेश नगारची का पलटवार, शिकायत को बताया झूठा और दुर्भावनापूर्ण

NEWS:-कोटवार एसोसिएशन के खिलाफ रुकेश नगारची का पलटवार, शिकायत को बताया झूठा और दुर्भावनापूर्ण
कुरूद। प्रदेश कानूनी सलाहकार रुकेश कुमार नगारची द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उनके खिलाफ कुरूद थाने में दर्ज शिकायत को पूरी तरह निराधार, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण बताया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के कुछ पदाधिकारी उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने के उद्देश्य से झूठी शिकायतें कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 8 जुलाई को एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम किशोर बाघ अपनी टीम के साथ धमतरी पहुंचे, जिसके बाद कुरूद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। नगारची का दावा है कि वे कोटवारों के हक और भू-स्वामित्व अधिकार के लिए लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से दायर जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय में तीन बार सुनवाई हो चुकी है और हाल ही में फुल बेंच के समक्ष हुई सुनवाई के बाद निर्णय सुरक्षित रखा गया है।

नगारची ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने सूचना के अधिकार के माध्यम से एसोसिएशन की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद फर्म्स एवं पंजीयन विभाग ने आय-व्यय का वार्षिक विवरण प्रस्तुत नहीं करने पर 23,400 रुपये का अर्थदंड लगाया और मामले की जांच जारी है। इस मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को नया रायपुर स्थित विभागीय कार्यालय में प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज शिकायत पूरी तरह झूठी, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण है तथा इसका उद्देश्य उन्हें बदनाम करना और कोटवारों के हित में चल रही कानूनी लड़ाई को प्रभावित करना है। इन आरोपों पर कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।बल्कि आज दिनांक तक न्यायालय व अन्य संघर्षो के नाम पर अवैध उगाही निरंतर जारी है जिसका पुरजोर विरोध श्री रुकेश कुमार नगारची द्वारा प्रशासनिक व न्यायालायिन स्तर पर प्रक्रियाधिन है

Post a Comment

0 Comments