NEWS :-भोरमदेव नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, सैगोना (कवर्धा) में विश्व नशा निरोध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

NEWS :-भोरमदेव नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, सैगोना (कवर्धा) में विश्व नशा निरोध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कवर्धा, 26 जून। छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त एवं अनुदानित भोरमदेव नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, सैगोन (कवर्धा) में 26 जून विश्व नशा निरोध दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना, नशामुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा उपचार प्राप्त कर रहे हितग्राहियों का उत्साहवर्धन करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल सर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक जीवन को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने नशा छोड़ चुके हितग्राहियों की सराहना करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। हितग्राहियों से सामान्य बातचीत के दौरान उनके नशा करने के  कारणों, दुष्प्रभावों एवं बचाव हेतु मार्गदर्शन भी दिये साथ ही हिग्रहियों के द्वारा नशा निरोध दिवस 26जून के अवसार पर बनाए गए पोस्टर को भी देखें  तथा उसी से संबंधित बातचीत भी किये एवं सदैव नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किए।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि  शिवमंगल महिला समिति दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती शोभना यादव जी ने कहा कि नशे की लत से बाहर निकलना एक साहसिक कदम है। उन्होंने केंद्र द्वारा किए जा रहे पुनर्वास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज एवं परिवार के सहयोग से नशामुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर नशामुक्ति केंद्र में सफलतापूर्वक उपचार एवं पुनर्वास की प्रक्रिया पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी उपस्थितजनों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में केंद्र के कर्मचारी श्रीमती अर्चना सिंह, पालसिंह, अरविंद, हिमांशु, सीताराम, नीतेश, लखन, सीता, राजेंद्र एवं सतीश सहित अन्य कर्मचारी, हितग्राही एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन केंद्र के कर्मचारियों द्वारा किया गया तथा सभी ने मिलकर "नशामुक्त भारत – स्वस्थ भारत" के संकल्प को साकार करने हेतु सामूहिक रूप से योगदान देने का संकल्प लिया।
समापन में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा युवाओं को नशे से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं नशामुक्त समाज निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

Post a Comment

0 Comments