यूनिक कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, कवर्धा में आयोजित वार्षिक उत्सव (Annual Day Celebration) का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं सांस्कृतिक रंगों के साथ सफलतापूर्वक हुआ संपन्न

यूनिक कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, कवर्धा में आयोजित वार्षिक उत्सव (Annual Day Celebration) का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं सांस्कृतिक रंगों के साथ सफलतापूर्वक हुआ संपन्न 
कवर्धा.
 इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य एवं गीत प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मन्नू चंदेल, ब्यूरो चीफ, नवभारत, की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अध्यक्षता श्री सतीश तंबोली, ब्यूरो चीफ, ज़ी न्यूज़, कवर्धा द्वारा की गई।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री प्रदीप गुप्ता, ब्यूरो चीफ, न्यूज़ 24, कवर्धा;
श्री मो. रियाज़ अत्तारी, एडिटर इन चीफ, सी.जी. दैनिक क्लिक एंगल अख़बार
श्री मो. महबूब खान, ब्यूरो चीफ, ईटीवी न्यूज़, कवर्धा उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से श्री अमजद खान, डायरेक्टर, यूनिक कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल;
श्री पियूष महोबे, प्राचार्य, यूनिक कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल;
सुश्री सारिका पांडे, एडमिनिस्ट्रेटर, यूनिक कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, कवर्धा की सक्रिय भूमिका रही।
इसके अतिरिक्त श्री अनूप श्रीवास्तव, प्राचार्य, यूनिक कॉलेज ऑफ आईटी, कवर्धा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के शैक्षणिक स्तर, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की सराहना की तथा विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।
संपूर्ण कार्यक्रम सभी अतिथियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं यादगार रूप में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments