NEWS :-भाजपा कवर्धा शहर मंडल अंतर्गत मां विंध्यवासिनी शक्ति केंद्र में बूथ गठन का कार्य पूर्ण

NEWS :-भाजपा कवर्धा शहर मंडल अंतर्गत मां विंध्यवासिनी शक्ति केंद्र में बूथ गठन का कार्य पूर्ण
  कवर्धा जिला कबीरधाम
भारतीय जनता पार्टी  संगठन महापर्व के अवसर पर केंद्रीय संगठन एवं प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार एवं जिला भाजपा संगठन के मार्गदर्शन में जिला चुनाव अधिकारी आदरणीय नितेश अग्रवाल एवं कवर्धा शहर मंडल प्रभारी राजेन्द्र चंद्रवंशी, व शहर मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में, मां विंध्यवासिनी शक्ति केंद्र चुनाव अधिकारी राजा पीयूष टाटिया एवं शक्ति केंद्र संयोजक- डॉ. नारायण साहू (जिला महामंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा) सहसंयोजक- सौखी अहिरवार के नेतृत्व में माँ विंध्यवासिनी शक्ति केंद्र के अंतर्गत सभी आठ बूथों में बूथ अध्यक्ष एवं टीम का गठन निष्पक्ष रूप से किया गया। इस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व करने का दायित्व सौंपा गया। सभी बूथों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए सभी बुथ अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने अपनी महत्वपूर्ण जवाबदारी के लिए पार्टी का आभार व्यक्त कर बुथ को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव व संगठन के सभी कार्यक्रमों का निष्ठापूर्वक कार्य संपादन करने का संकल्प लिया गया। बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी  प्रमुख रूप से बूथ क्रमांक 208 से देवनारायण यादव, बूथ क्रमांक 236 से विक्की नेताम, बूथ क्रमांक 207 से दिनेश चंद्रवंशी, बुथ क्रमांक 210 से मुकेश विश्वकर्मा, बुथ क्रमांक 211 से चतुर साहू, बुथ क्रमांक 209 से उदय तिवारी, बूथ क्रमांक 235 से लक्ष्मण यादव, बूथ क्रमांक 206 से सौखी अहिरवार, बूथ अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति किया गया। चुनाव अधिकारी राजा टाटिया एवं शक्ति केंद्र संयोजक डॉ. नारायण साहू, एवं उपस्थित अन्य सभी पदाधिकारियों के द्वारा सभी नवनियुक्त बूथ अध्यक्षों एवं बुथ के नवगठित पदाधिकारीयों को बहुत-बहुत बधाइयां एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments