ग्राम पंचायत पोंडी के वार्ड नंबर 05 मे जनपद विकास निधि से सी.सी.रोड निर्माण का भूमिपूजन हुआ,जनपद सदस्य विजय राजपूत ने किया एक लाख चौबीस हजार राशि स्वीकृत

 ग्राम पंचायत पोंडी के वार्ड नंबर 05 मे जनपद विकास निधि से सी.सी.रोड निर्माण का भूमिपूजन हुआ,जनपद सदस्य विजय राजपूत ने किया एक लाख चौबीस हजार राशि स्वीकृत

        क्षेत्र के जनपद सदस्य विजय सिंह के द्वारा पोंडी के ब्राम्हण पारा मे जीवन तिवारी के घर से लेकर शोभनाथ तिवारी के घर तक लागत राशि एक लाख चौबीस हजार रुपए राशि का स्वीकृति प्रदान किया गया था 
     जिसे भाजपा  नेता गोपाल चंद्रवंशी के हाथो भूमिपूजन कर सी.सी.रोड निर्माण का कार्य शुरु किया गया उक्त अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि नंदकुमार कुर्रे उपसरपंच इदरीश खान व ग्रामवासी उपस्थित रहे
       वही जनपद सदस्य विजय सिंह ने बताया की नगर के वार्ड नंबर 05 मे वर्षों से जर्जर सड़क के निर्माण के लिए वार्डवासियों के द्वारा मांग किया जा रहा था जिसे ध्यान मे रखते हुए जनपद निधि से स्वीकृति प्रदान किया गया 
          वही विजय सिंह ने बताया कि
विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे ताकि ग्रामवासियों को मुलभूत सुविधाओं से वंचित होना न पड़े

Post a Comment

0 Comments