NEWS:-कवर्धा - आस्था समिति लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के द्वारा एच. आई. व्ही./एड्स की जागरूकता हेतु सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन,कार्यक्रम में नुक्कड, नॉटक, डॉस, कुर्सी दौड़, रंगोली, महेंदी आदि प्रतियोगिता के साथ लोगों को किया जागरूक



NEWS:-कवर्धा - आस्था समिति लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के द्वारा एच. आई. व्ही./एड्स की जागरूकता हेतु सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में नुक्कड, नॉटक, डॉस, कुर्सी दौड़, रंगोली, महेंदी आदि प्रतियोगिता के साथ लोगों को किया जागरूक
कवर्धा- आस्था समिति टी.आई परियोजना द्वारा लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना कार्यालय कवर्धा में 13 दिसम्बर -2023 दिन बुधवार को एच. आई. व्ही./एड्स के संबंध में जागरूकता हेतु सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ समस्त सम्मानित अतिथियों द्वारा कैंडल जलाकर किया गया।

उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
मान.आनंद दास महंत जिला कार्यक्रम समन्वयक के द्वारा बताया गया की एच. आई. व्ही / एड्स के बारे में संबंधित परामर्शदाताओं से समय-समय पर गंभिरतापूर्वक परामर्श लेने हेतू कहा गया, गर्भवती महिलाओ को एच. आई. व्ही. जाँच के महत्व एवं जिले में बढ़ रही एच. आई. व्ही. के आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए एच.आई. व्ही/क्षय रोग के दुसप्रभाव एवं रोकथाम तथा बचाव के कारणों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कल्पना ठाकुर - परामर्शदाता   सुरक्षा क्लिनिक - के द्वारा टी बी /एच.आई. व्ही के बारे में इस संक्रमण से बचने हेतु जानकारी दिये एवं यौन जनित रोग /प्रजाजन्न पथ संक्रमण के लक्षण, यौन जनित रोग, एच. आई. व्ही  होने के खतरा को 8 से 10 तक बढ़ा देता है। इसे अनदेखा नहीं करने हेतु सुझाव दिया।

अभिलाषा गुप्ता - समेकित जाँच एवं परामर्श केंद्र - परामर्शदाता जिला अस्पताल कवर्धा द्वारा एच.आई. व्ही. होने एवं बचाव के चार कारण बताया गया जिसमें संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाने से,  संक्रमित सुई या सिरिंज के सांझा प्रयोग से, संकमित खून  चढ़ाने से, संकमित गर्भवती माता से होने वाले बच्चे को हो सकने की जानकारी देते हुए रोकथाम के संबंध में जागरूक किये।

नीलेश टांडेकर -टीबी एचआईवी के बारे में में जानकारी दिया गया ,बताया गया की एचआईवी और टीबी दोनो ही बीमारी का एक दूसरे से लिंक होता है,टीबी मरीजों का पॉजिटिव आने पर जिला चिकित्सालय से आईसीटीसी काउंसलर के पास एचआईवी टेस्टिंग के लिए भेजा जाता रक्त परीक्षण पॉजिटिव आने पर  एंटी ART सेंटर मे लिंक कराया जाता है तथा जीवन भर मेडिसिन लेना होता है साथ ही टीबी संभाभित मरीजों के लक्षण जैसे 2 हफ्तों से ज्यादा खांसी,भूख ना लगना ,बलगम के साथ खून का आना प्रारंभिक लक्षण टीबी के होते है,समुदाय में इन सभी के बचाव के लिए जनजागरुकता कार्यक्रम होते रहने चाहिए को कहाँ गया।

जिला समन्वयक बाला राम साहू ने कहा कि हम लोगों को जागरूक कर  अनेक रोगों के संक्रमण से बचा सकते है। एच आई वी के बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमे आस्था समिति के द्वारा जिले में इस क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है।

दौलत राम कश्यप - परियोजना संचालक एवं अध्यक्ष आस्था समिति के द्वारा संस्था के बारे में बताते हुए कहा गया कि हमारी संस्था 1999 से पंजीकृत है। सितम्बर 2010 से लगातार एच.आई.व्ही / एड्स की रोकथाम हेतु तीन साइड कवर्धा. स.लोहारा एवं गण्डई में लक्षित समुदाय के बीच कार्य कर रही है. और हमारी संस्था कबीरधाम जिले में जुलाई 2015 से चाइल्डलाईन 1098 पर अगस्त 2023 तक कार्य किये इसके अतिरिक्त संचालक महोदय द्वारा उक्त एचआईव्ही संक्रमण के नियंत्रण हेतु संस्था के समस्त कार्यकर्ताओ को रोकथाम नियंत्रण एवं बचाव हेतु अधिक से अधिक व सही जानकारी का प्रचार प्रसार और सुरक्षित यौन व्यवहार करने को कहा गया। 

राजेश गोयल- कार्यक्रम प्रबंधक-टी.आई. द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया एवं परियोजना के बारे में तथा एच. आई. व्ही./एड्स, की रोकथाम, यौन जनित रोग व समय समय पर अपना प्रत्येक छ: माह में एक बार एच. आई. व्ही. जांच व हर तीन माह में एक बार क्लीनिक विजिट और लक्षण अनुसार टी.बी. का जांच करना अति आवश्यक है बताया गया, जान है तो जहान है और आई. व्ही./एड्स की जानकारी ही बचाव है एवं 95, 95, 95 एवं इंडेक्स जाँच की जानकारी दिया गया।

इस दौरान नृत्य, नुक्कड नॉटक, गीत, डॉस, रंगोली प्रतियोगिता, महेंदी लगाना, मोमबत्ती जलाना, कुर्सी दौड, खेल के माध्यम से एचआईव्ही / एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया और प्रतियोगिता में भाग लिये गये प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु लक्षित समुदाय के लोगों की उपस्थिति के साथ परियोजना से कोमल निर्मलकर , मनीषा जांगडे एवं रामअनुज पाली परामर्शदाता, रानी टण्डन, सहजादी खान, दशोदा साहू, रामकली मंडावी  सम्पूरन वर्मा आउट रीच कार्यकर्ता,  नरबदिया, आरती, आशा, सरला झारिया, शशी हठिले की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments