NEWS:-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री, विजय शर्मा,अरूण साव,एवं विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के बनने पर लोगों में हर्ष:-इकराम जानू खान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप- मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,,श्री विजय शर्मा एवं विधानसभा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सदस्य ने स्थानीय एकता चौक मे खूब फोड़े पटाखे किया आतिशबाजी बाटी मिठाईया
छत्तीसगढ़ सरकार की विधायक दल के बैठक में कर दी गई है। जशपुर जिला के कुनकुरी विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक श्री विष्णु देवसाय जी को छत्तीसगढ़ राज्य का मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया। वहीं उप-मुख्यमंत्री *श्री अरुण साव जी, व श्री विजय शर्मा जी को बनाया गया है,,, साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री श्री डॉ रमन सिंह जी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। इस ओर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर व बेमेतरा जिला के पूर्व प्रभारी इकराम जानू खान ने छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्मानीय श्री विष्णु देव साय जी,डिप्टी सीएम द्वय आदरणीय श्री अरुण साव जी, श्री विजय शर्मा जी, विधानसभा अध्यक्ष बने पूर्व मुख्यमंत्री सम्मानीय श्री डॉ रमन सिंह जी को बधाई व मुबारकबाद देते हुए श्री खान ने खुशी का इजहार करते हुए कहा हैं, की मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने के साथ ही,, छत्तीसगढ़ में देश के यशस्वी *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी* की गारंटी वाला घोषणा पत्र का असर अभी से दिखना शुरू हो गया है। इस ओर नये मुख्यमंत्री श्री साय जी यह कह दिए हैं कि 25 दिसम्बर को ही दो साल की बोनस की राशि किसानों को दे दिया जायेगा, वहीं नवनियुक्त मुख्यमंत्री *श्री विष्णु देव साय जी* ने कहा है कि 18 लाख आवास योजना के तहत मकान की स्वीकृति दे दी जायेगी, इसी तरह *मोदी जी* की गारंटी वाले घोषणा पत्र के सम्बंध में उन्होंने पहली प्राथमिकता देने की बात कही,,इस श्री खान ने नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को एक आदिवासी अनुभवी मुख्यमंत्री होना बताया है। निश्चित ही छत्तीसगढ़ का आपार विकास की संभावनाएं अब भाजपा शासन में होंगें, इस तरह मुख्यमंत्री का नाम की घोषणा के साथ ही जिस तरह श्री साय जी ने किसानों व बेघरों के लिए 18 लाख आवास को पहली प्राथमिकता दिए हैं। वहीं निकट भविष्य में आमजनों को आपार विकास की संभावनाएं जग उठी हैं, आगे श्री खान ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की बातें भाजपा जो कहती वो करती है।
इसी के साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी,उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव जी, श्री विजय शर्मा जी सहित विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी,को पुनः बधाई देते हुए,,आभार व्यक्त किये हैं।
0 Comments