कवर्धा विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद अकबर, लोगो के दिलों पर ही नही धड़कनों पर भी करते है राज ,सादगी के कायल प्रदेशवासी और विकास को देते है महत्व,विकास का नाम ही अकबर ,05 वर्षों में कबीरधाम में हुए विकास को लेकर मैदान में
आगे भी कवर्धा में कराएंगे समुचित विकास प्रदेश में होगा कवर्धा का नाम रौशन
कवर्धा
कवर्धा विधानसभा के कॉंग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर अपने राजनीतिक कैरियर में हमेशा विकास को ही महत्व देते हुए आये है,इस बार भी वो पिछले 05 सालों से कबीरधाम में हुए विकास के बदौलत चुनाव मैदान में है,उनके द्वारा लगातार कबीरधाम में विकास कार्य किये गए।मोहम्मद अकबर गरीब एवं किसानों के हितैषी है,वो हर वर्ग के दिलो पर राज करते है, लोग उनकी लगातार तारीफ करते रहते है,उनके द्वारा जो विकास कार्य हुए है उसके वजह से इस बार चुनाव विकास के दम पर लड़ा जा रहा है ,इस बार कॉंग्रेस ने किसानों और महिलाओ की कर्जा माफी के साथ साथ 3200 रुपये एवं गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10000 रुपये देने का वादा हुआ है,देखा जाए तो ज्यादातर घोषणा किसानों के हित मे है ,मोहम्मद अकबर की छवि सादगी ,साफ स्वच्छ छवि की है ,वो लोगों से हर वक्त फोन पर और अपने कार्यलय में मिलते हैं, उनके सादगी और विकास कार्यो से सभी प्रभावित होकर कॉंग्रेस में शामिल होते गए ,इस तरह विकास के दम पर मोहम्मद अकबर मतदाताओं के बीच मे है। आगे भी कवर्धा को प्रदेश स्तर में उच्च स्तर पर ले जाने का वादा है।
अब मतदाता किसका चुनाव करती है ये तो 3 दिसम्बर को पता चलेगा।
0 Comments