NEWS:-मोहम्मद अकबर के विकास कार्य व कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर रेंगाखार भाजपा मंडल के महामंत्री एवं बोड़ला जनपद सदस्य ग्राम जामुनपानी के ठाकुर राम मेरावी कांग्रेस में शामिल

NEWS:-मोहम्मद अकबर के विकास कार्य व कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर रेंगाखार भाजपा मंडल के महामंत्री
एवं बोड़ला जनपद सदस्य ग्राम जामुनपानी के ठाकुर राम मेरावी कांग्रेस में शामिल
कवर्धा । कवर्धा विधानसभा  क्षेत्र अंतर्गत बोड़ला जनपद के सदस्य एवं रेंगाखार भाजपा मंडल के महामंत्री, ग्राम जामुनपानी के ठाकुर राम मेरावी  कांग्रेस सरकार एवं अकबर भाई  के जनहित कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा पार्टी को छोड़कर  कांग्रेस पार्टी मे शामिल हो गये, लगातार कबीरधाम में विकास के लिए मोहम्मद अकबर ने अनेकों विकास कार्यो की सौगात दी,वे हर वर्ग को अपने साफ स्वच्छ शैली से लोगों के मन मे जगह बनाते गए,पिछले 5 सालों के दौरान लगातार आमजन व अन्य पार्टी के लोग कांग्रेस से जुड़ते चले गए , जुड़ने का सिलसिला अब तक कायम है।

Post a Comment

0 Comments