NEWS:-कबीरधाम में भाजपा को लगा झटका जनपद सभापति व भाजपा जिला मंत्री भरत
बंसे कांग्रेस में शामिल
मंत्री मोहम्मद अकबर के व्यक्तित्व प्रभावित होकर कवर्धा साहू समाज के 8 वरिष्ठ भाजपा नेता कांग्रेस के साथ आए
कवर्धा। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में मंत्री अकबर के जनहित कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा के जिला मंत्री भरत बंसे एवं साहू समाज के आठ वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद साहू,रोहित मानिकपुरी, छन्नू साहू,अनिल साहू, पन्ना साहू,दिनेश्वर साहू, सेवक साहू आज भाजपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी मे शामिल हो गये l लगातार कवर्धा में कांग्रेस से जुड़ने का दौर जारी है,मंत्री अकबर ने कवर्धा में जो विकास कार्य किये है उसी से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे है।
0 Comments