NEWS:-मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष ली कांग्रेस की सदस्यता,विकास कार्यो से प्रभावित होकर
लगातार कवर्धा विधानसभा से बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़ते हुए लोग
कवर्धा।
कवर्धा विधानसभा में विकास कार्यों के प्राथमिकता से कराये जा रहे है। इससे यहां की जनता में कांग्रेस के प्रति झुकाव बढ़ा है। ग्रामीण अंचलों में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। इसी क्रम में वि0ख0 बोड़ला के ग्राम पंचायत कटगो अंतर्गत ग्राम हरमो के श्री राजकुमार पटेल, सदल यादव, अंजोर बैगा, सुखऊ यादव, जगतारन पटेल, कैलाश लोहार, नरेश पटेल एवं राजेश गोड़ ने रायपुर में मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री मोहम्मद अकबर ने इन सभी लोगों को तिरंगा गमछा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है उससे वे प्रभावित हो रहे है।
0 Comments