हज-2023 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की 01से 99 तक की हज प्रतीक्षा सूची हुई कन्फर्म



हज-2023 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की 01से 99 तक की हज प्रतीक्षा सूची हुई कन्फर्म
        कवर्धा
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया की, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 15 से प्राप्त सूचना अनुसार हज-2023  के लिए राज्य की सरल क्रमांक 01 से  99 तक की हज प्रतीक्षा सूची को कन्फर्म किया गया है। 
     प्रतीक्षा सूची से चयनित समस्त हज यात्रियों द्वारा सर्कुलर 13 द्वारा निर्धारित यात्रा की संपूर्ण रकम ONLINE/SBI/UBI, में जमा कर उसकी पेय स्लिप, मेडिकल  सर्टिफिकेट, हज आवेदन फॉर्म मय सहपत्र, व पासपोर्ट, अंतिम दिनांक 17/05/2023 तक कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, रायपुर में जमा की जावेगी । पेय स्लिप एवं मेडिकल सर्टिफिकेट का प्रारूप  हज कमेटी की वेब साइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646  पर संपर्क किया जा सकता है।
उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की जानिब से जनाब हाजी मो.सलीम हिंगोरा,कवर्धा ने दिया

Post a Comment

0 Comments