NEWS:-राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना और उसे आवास खाली कराना लोकतंत्र की हत्या*:- *पितांबर वर्मा

NEWS:-राहुल गांधी  की  सदस्यता रद्द करना और  उसे आवास खाली कराना लोकतंत्र की हत्या*:- *पितांबर वर्मा
AICC एवं pcc के निर्देशानुसार आज दिनांक *5/04/23* दोपहर *1 बजे* ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोड़ला के अध्यक्ष ने हम सभी के नेता श्री *राहुल गांधी* जी के समर्थन में  प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।
अध्यक्ष ने बताया कि श्री *राहुल गांधी* जी देश की आम जनता की आवाज़ हैं व उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करना पूरी तरह जनता की आवाज़ को बंद कर देना है।
उन्हें 8 सालों तक चुनाव न लड़ने देने का आदेश निकाल भाजपा ने *लोकतंत्र की हत्या* की है। 

 केंद्र सरकार द्वारा बेहद ही ओछी राजनीति करते हुए राहुल जी को अपना आवास ख़ाली करने कहा गया है जबकि पूरा देश राहुल गांधी जी को अपने घर देने को तैयार  है। 

हम सब राहुल जी की इस लड़ाई में उनके साथ डट कर खड़े हैं। 

~ सारी लड़ाई *अड़ानी* को बचाने की है , अरबों के इस घोटालेबाज़ पर केंद्र मौन क्यूँ है , और जो सवाल कर रहा है उसे इस तरह चुप कराया जा रहा है। 
प्रेस कॉन्फ्रेंस के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामिल हुऐ पितांबर वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोड़ला ,अमर सिंह वर्मा सरपंच संघ जिलाअध्यक्ष,अमित अवस्थी महामंत्री जिला कांग्रेस,राजकुमार तिवारी प्रवक्ता जिला कांग्रेस, दीपक मैग्रे मिडिया प्रभारी,अमित वर्मा जोन कांग्रेस प्रभारी पोंडी,शोभा बंजारे एवं अन्य कार्यकर्ता सामिल हुए।
                 

Post a Comment

0 Comments