कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कवर्धा के घुघरी रोड स्थित अटल आवास पहुंचेमंत्री अटल आवास निवासियों से हुए रूबरू, समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कवर्धा के घुघरी रोड स्थित अटल आवास पहुंचे

मंत्री अटल आवास निवासियों से हुए रूबरू, समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया
कवर्धा, 27 अप्रैल 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा नगर पालिका के घुघरी रोड स्थित अटल आवास के निवासियों से भेंट मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने अटल आवास के नागरिकों से सीधा संवाद कर समस्याओं और मांगों को जाना। मंत्री श्री अकबर ने उनकी मांगों और समस्या को सुना और दूर करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने अटल आवास का निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने अटल आवास में ही सभी अधिकारियो-कर्मचारियों के साथ उपस्थित होकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री अकबर के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा भी उपस्थित थे।
मंत्री श्री अकबर ने कहा कि अटल आवास में आज तक कोई जनप्रतिनिधि नही पहुंचे, वहां आज हम पहुंचे है और हम सभी यहां पर पहुंचे है तो इनकी उम्मीद हमसे है। इनकी विश्वास व उम्मीद को कायम रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है। उन्होनें सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इनकी सभी मांगो को गंभीरता से सुने तथा समस्या का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करे। उन्होनें कहा कि हमारी सरकार जमीनी स्तर पर काम करती है, इनकी समस्याओं को लेकर यहां के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने अवगत कराया था जिसको लेकर आज वार्ड में घुम-घुमकर उनकी परेशानी व मांग को समझा है। जल्द ही इनकी मांगो को पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, श्री गणेश योगी, श्रीमती गंगोत्री योगी, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, पार्षद श्री अशोक सिंह, श्री संजय लांझी, श्री नरेन्द्र देवांगन, श्री सुनील साहू, एल्डरमेन श्री कौशल कौशिक, पार्षदगण, एल्डरमेन सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण सहित अधिक संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

मंत्री को अपने बीच पाकर अटल आवास के नागरिक हुए गदगद

वार्डवासियों ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है कि एक छोटे से वार्ड में निवास करने वाले परिवारों के बीच में कैबिनेट मंत्री पहुंचे है। वार्डवासियों ने कैबिनेट मंत्री श्री अकबर को अपने बीच पाकर गदगद हो गए। वार्ड के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांगो को उनके समक्ष रखा। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने वार्डवासियों से बारी-बारी से सभी परिवारों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए तथा उनके मांगो को पूर्ण किए जाने हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments