जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के प्रवक्ता बने सूरज यादव
कवर्धा
सूरज यादव को जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम में जिला प्रवक्ता की एक और अहम जवाबदारी
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी छ.ग.प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी कैबिनेट मंत्री मो.अकबर जी जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी थानेश्वर पाटीला जी निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष कांग्रेस कवर्धा नीलकंठ चंदवंशी ने जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम का विस्तार करते हुए कुण्डा निवासी सूरज यादव को जिला प्रवक्ता के पद पर नियुक्त है। सूरज यादव के कांग्रेस पार्टी ( संगठन ) के प्रति सक्रियता निष्ठापूर्व व पार्टी के प्रति ईमानदारी से कार्य को देखते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता के अहम जवाबदारी कांग्रेस आलाकमान ने दी है श्री सूरज यादव पार्टी के जिला कांग्रेस सचिव जिला किसान कांग्रेस सचिव युवक कांग्रेस अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष के पद में पूर्व में रह चुके वे वर्तमान में प्रदेश सचिव छ.ग.प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा रायपुर के साथ साथ पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला प्रभारी कबीरधाम के पद पर है वही श्री यादव को जिला कांग्रेस की एक नई एव अहम जवाबदारी दी गई
श्री सूरज यादव के जिला कांग्रेस प्रवक्ता बनने पर जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के वरिष्ठ कांग्रेसजनों एव जिलेभर के कांग्रेसियों ईष्ट मित्रों ने बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी जिला कांग्रेस प्रवक्ता के अहम जवाबदारी मिलने पर नवनियुक्त जिला कांग्रेस प्रवक्ता सूरज यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैबिनेट मंत्री मो.अकबर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम विधायक पंडरिया ममता चंद्राकर प्रदेश महामंत्री कांग्रेस अर्जुन तिवारी जिला प्रभारी कांग्रेस थानेश्वर पाटिला जिला अध्यक्ष कांग्रेस नीलकंठ चंद्रवंशी सहित कांग्रेस आलाकमान का आभार जताया
0 Comments